रविवार, 12 जुलाई 2026

अम्बेडकरनगर : शिक्षा अधिकारी ने महिला महाविद्यालय मे वृक्षारोपण कर,हरित उत्सव किया अगाध।Ambedkar Nagar: The Education Officer celebrated the Green Festival by planting trees at the Women's College.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर : 
शिक्षा अधिकारी ने महिला महाविद्यालय मे वृक्षारोपण कर,हरित उत्सव किया अगाध।
।।ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर सहायक निदेशक (उच्च शिक्षा ) डॉ. विष्णु मिश्रा ने रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में किया 'वृक्षारोपण महायज्ञ 2026' का उद्घाटन 
पर्यावरण संरक्षण और हरीतिमा संवर्धन के संकल्प के साथ रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय, अकबरपुर में "वृक्षारोपण महायज्ञ 2026" का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज के सहायक निदेशक डॉ. विष्णु मिश्रा रहे। उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अरविंद कुमार वर्मा के साथ संयुक्त रूप से परिसर में औषधीय व फलदार पौधों का रोपण कर इस महाअभियान का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर सहायक निदेशक डॉ. विष्णु मिश्रा ने केवल कॉलेज परिसर तक सीमित न रहकर अम्बेडकरनगर जिले में चल रहे वृक्षारोपण अभियान से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त की और उसकी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जनपद में रोपे गए पौधों की सुरक्षा, जियो-टैगिंग और उनकी उत्तरजीविता को लेकर कड़े निर्देश दिए। डॉ. मिश्रा ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों को जीवित रखना और वृक्ष बचाना  हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जिले के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को इस महायज्ञ में बढ़-चढ़कर योगदान देने की अपील की।
मुख्य अतिथि ने अपने  सम्बोधन में महाविद्यालय की छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. विष्णु मिश्रा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याओं का एकमात्र प्राकृतिक समाधान वृक्षारोपण ही है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्रा कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और एक अभिभावक की भांति उसके बड़े होने तक उसकी देखरेख का संकल्प ले। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अरविंद कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय पर्यावरण संरक्षण के प्रति सदैव तत्पर रहता है। इस 'वृक्षारोपण महायज्ञ 2026' के अंतर्गत पूरे कॉलेज परिसर को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए बड़े पैमाने पर सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस महाअभियान में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और छात्राओं ने अत्यंत उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। छात्राओं ने परिसर के विभिन्न ब्लॉकों में नीम, पीपल, बरगद और जामुन जैसे औषधीय एवं फलदार पौधे लगाए। कार्यक्रम का समापन उपस्थित जनसमूह द्वारा पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ लेने और राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य शास्ता प्रो नंदन सिंह, प्रो अरुण कांत गौतम, प्रो सीमा यादव, डॉ रवींद्र वर्मा, डॉ महेंद्र यादव, डॉ मनोज गुप्ता, विद्याधर मिश्र, डॉ अनूप पांडे, डॉ सतीश उपाध्याय, डॉ अस्तुति वर्मा, डॉ भानु प्रताप राय, कुँवर संजय भारती, सीता पांडे, डॉ बीना यादव, डॉ अनिल कुमार, डॉ वालेंतिना प्रिया व महाविद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे ।