बुधवार, 15 जुलाई 2026

गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस का शिकंजा: हिस्ट्रीशीटर नूरी की तलाश में बड़ी कार्रवाई, 3 जेसीबी/हाइड्रा मशीनें सीज!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस का शिकंजा: हिस्ट्रीशीटर नूरी की तलाश में बड़ी कार्रवाई, 3 जेसीबी/हाइड्रा मशीनें सीज!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की थाना फेस-1 पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर महिला अभियुक्ता नूरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी और उसके परिजनों से संबंधित बताई जा रही तीन जेसीबी/हाइड्रा मशीनों को सीज कर दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई मोटर वाहन अधिनियम की धारा-207 के तहत वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर की।

पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 248/2026 (धारा 8/20/26 एनडीपीएस एक्ट, थाना सेक्टर-20) में वांछित अभियुक्ता नूरी पत्नी मनोज बाबा, निवासी सेक्टर-9, नोएडा की गिरफ्तारी के लिए 15 जुलाई 2026 को थाना फेस-1 पुलिस ने उसके घर और संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान सेक्टर-9 में सड़क किनारे खड़ी तीन जेसीबी/हाइड्रा मशीनों के संबंध में पूछताछ की गई।

जांच में यह जानकारी सामने आई कि उक्त मशीनें अभियुक्ता नूरी और उसके परिजनों से संबंधित हैं। पुलिस ने जब इनके वैध दस्तावेज मांगे तो मौके पर कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद थाना फेस-1 पुलिस ने तीनों मशीनों को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है।

एनडीपीएस समेत कई मामलों में दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्ता नूरी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ वर्ष 2015 से अब तक आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, मारपीट, बलवा तथा अन्य गंभीर धाराओं में 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें कई मामले मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों से जुड़े बताए गए हैं।

फरार अभियुक्ता की तलाश जारी

थाना फेस-1 पुलिस का कहना है कि वांछित अभियुक्ता की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून से बचने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।।