लखनऊ :
दरोगा के घर मे चोरी करने वाले चार शातिर चोर गिरफ्तार,20 लाख के जेवरात बरामद।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई पुलिस टीम ने दरोगा के घर चारी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 लाख के जेवरात बरामद किया है। बेखौफ चोरो ने दरोगा के बंद घर को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर आभूषण व नगदी चोरी कर ले गए थे।। दरोगा की पत्नी कविता ने लिखित तहरीर देते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रखा था।
विस्तार :
थाना पीजीआई इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि थाना पीजीआई क्षेत्र
न्यू ग्रीन सिटी, कॉलोनी हैबतमऊ, मवैया निवासी श्रीमती कविता यादव पत्नी संजय यादव लिखित तहरीर देकर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था।
इन्होंने ने बताया कि बीते दिनांक-08.07.2026 को आवेदिका अपने छोटे बेटे का मुंडन करवाने विंध्याचल मिर्जापुर चले गये थे । दिनांक-10.07.2026 को वापस आये तो देखा कि घर के दरवाजो के ताले टूटा हुआ था अंदर घुसकर चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में दिनांक-10.07.2026 को थाना पीजीआई पर मु0अ0सं0-366/2026, धारा-305(a) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।
• उपरोक्त घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा 03 टीमों गठन किया गया। जिनके द्बारा करीब 150 सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया, घटना स्थल पर पूछताछ करते हुए लगातार भिन्न भिन्न स्थानो पर दबिस दी गयी।
• आज दिनांक-14.07.2026 को कालिन्दी पार्क की ओर जाने वाली नहर के किनारे सुनसान सड़क से अभियुक्त 1. अर्जुन रावत पुत्र ब्रह्मादीन, 2. सुदैफ अली उर्फ समर पुत्र साबिर अली, 3. विनय कुमार पुत्र तिलकराम, 4.दीपक यादव पुत्र अनिल को गिरफ्तार करते हुए चोरी का माल बरामद कर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/331(4) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुए, आवश्यक विधिक कार्यवाही कर नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*03-पूछताछ विवरण एंव माड्यूस आपरेंडीः-*
अभियुक्तगणों से पूछताछ की गयी तो ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण एक दूसरे के मित्र है। अभियुक्तगण बन्द घरों की रेकी करते है। जब अभियुक्तगणों को यह विश्वास हो जाता है कि घर बन्द है घर पर कोई नही है, तो अभियुक्तगण सुनियोजित तरीके से बन्द घरों का ताला तोड कर कीमती सामान, सोने-चाँदी का आभूषण,रुपया आदि सामान चोरी कर लेते है। चोरी के बाद सामान को आपस में बाट लेते है और पुलिस से बचने के लिए दूसरे जिलों/राज्यों में भाग जाते है।
*05-गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-*
1. अर्जुन रावत पुत्र ब्रह्मादीन निवासी पिपरौली थाना पीजीआई जनपद लखनऊ उम्र 22 वर्ष ।
(शिक्षा-अनपढ, व्यवसाय- पेंटिग का काम करता है।)
2. सुदैफ अली उर्फ समर पुत्र साबिर अली निवासी मऊ पश्चिम टोला थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ उम्र 23 वर्ष ।
(शिक्षा-09th , व्यवसाय-पेंटिग का काम करता है।)
3. विनय कुमार पुत्र तिलकराम निवासी ग्राम हैवतमऊ मवैया थाना पीजीआई जनपद लखनऊ उम्र 26 वर्ष।
(शिक्षा-07th ,व्यवसाय-हाउस कीपिंग का काम करता है।)
4. दीपक यादव पुत्र अनिल कुमार निवासी हैवतमऊ मवैया थाना पीजीआई जनपद लखनऊ उम्र 25 वर्ष।
(शिक्षा-08th व्यवसाय-टैक्सी ड्राइवर है।)
06-अनावरित अभियोग का विवरणः-
01-मु0अ0सं0 366/2026 धारा 305(a)/331(4)/317(2) बीएनएस थाना पीजीआई लखनऊ।
*07-बरामदगी विवरणः-*
• 02 अदद कंगन पीली धातु
• 02 अदद हार पीली धातु
• 03 अदद अंगूठी पीली धातु
• 01 अदद लाकेट पीली धातु
• 01 अदद मंगलसूत्र पीली धातु
• 02 अदद अंगुठी पीली धातु
• 01अदद नथिया पीली धातु
• 02 अदद झुमका पीली धातु
• 04 अदद गुरिया पीली धातु
• 01 अदद करधन सफेद धातु
• 04 अदद बिछिया सफेद धातु
• 02 अदद पावजेब सफेद धातु
• 03 जोड़ी पायल सफेद धातु
• 01अदद चैन सफेद धातु
• 06 अदद कड़ा सफेद धातु
*08-आपराधिक इतिहासः-*
*• अभियुक्त अर्जुन रावत के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0-243/2023 धारा 323/504/506 आईपीसी थाना पीजीआई जनपद लखनऊ।
2.मु0अ0सं0-758/2024 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना पीजीआई जनपद लखनऊ।
3.मु0अ0सं0-212/2023 धारा 379/411आईपीसी थाना मलिहाबाद जनपद लखनऊ।
4.मु0अ0सं0-364/2023 धारा 379/411 बीएनएस थाना अजगैन जनपद उन्नाव।
*• अभियुक्त सुदैफ अली उर्फ समर के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग –*
1.मु0अ0सं0-232/2025 धारा 351(2)/131/309(4)/317(2) बीएनएस थाना पीजीआई जनपद लखनऊ।
2.मु0अ0सं0-146/2024 धारा 323/427/506 आईपीसी थाना पीजीआई जनपद लखनऊ।
3.मु0अ0सं0-657/2023 धारा 379/411 भादवि थाना बछरांवा जनपद रायबरेली।
*• अभियुक्त विनय कुमार के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग –*
1. मु0अ0सं0-401/2018 धारा 323/504/506 आईपीसी थाना पीजीआई लखनऊ।
2. मु0अ0सं0-801/2021 धारा 323/504/506 आईपीसी थाना पीजीआई लखनऊ।
• *अभियुक्त दीपक यादव के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग –*
1. मु0अ0सं0-756/2021 धारा 379/411/420 आईपीसी थाना कोतवाली सदर जनपद सीतापुर ।
2. मु0अ0सं0-795/2023 धारा 341/354/354(घ)/504/506आईपीसी थाना पीजीआई लखनऊ।
3. मु0अ0सं0-393/2023 धारा 401आईपीसी थाना पीजीआई लखनऊ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः
1. उ0नि0 संदीप कुमार शर्मा
2. उ0नि0 अखण्ड शुक्ला
3. उ0नि0 नितिन कुमार सिंह
4. उ0नि0 अर्पित सिंह
5. हे0का0 आकाश कुमार गुप्ता
6. का0 हुकुम चन्द
7. का0 संदीप यादव
8. का0 अनिल कुमार
9. का0 दान बहादुर
