शनिवार, 25 जुलाई 2026

गौतमबुद्धनगर: सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.1 किलो अवैध गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, कई आपराधिक मामलों का आरोपी निकला!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.1 किलो अवैध गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, कई आपराधिक मामलों का आरोपी निकला!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//ग्रेटर नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के तहत अपराध और नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसने की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना सूरजपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसे वह क्षेत्र में बेचने की फिराक में था।

पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई 2026 को थाना सूरजपुर पुलिस टीम ने गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान 130 मीटर सर्विस रोड के पास से राहुल उर्फ रोहित पुत्र चरन सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1.1 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

बुलंदशहर का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल उर्फ रोहित (33 वर्ष) पुत्र चरन सिंह निवासी ग्राम रंगपुर, थाना शिकारपुर, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।

पहले भी कई मामलों में जा चुका है जेल

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी कोई नया अपराधी नहीं है, बल्कि उसके खिलाफ गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, चोरी का माल रखने, अवैध हथियार रखने और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। उसके खिलाफ सूरजपुर, दादरी और ईकोटेक-3 थानों में कुल सात मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।

नशे के कारोबार पर पुलिस का लगातार प्रहार

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा नशे के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सूरजपुर पुलिस की यह कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।।