गुरुवार, 11 जून 2026

सुल्तानपुर : मासूम को अगवा कर ले गया था रिस्तेदार,पड़ोसी ने बचाई इज्ज्त,पुलिस ने किया गिरफ्तार।||Sultanpur: A relative had kidnapped an innocent child; a neighbor saved his honor and the police arrested him.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर
मासूम को अगवा कर ले गया था रिस्तेदार,पड़ोसी ने बचाई इज्ज्त,पुलिस ने किया गिरफ्तार।
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद कूरेभार थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय मासूम को घर से उठाकर ले जाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने 72 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।पुलिस के मुताबिक 9 जून को पीड़िता की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बल्दीराय थाना क्षेत्र के चौबे का पुरवा देहली निवासी अशोक कुमार उनकी 10 वर्षीय पुत्री का मुंह दबाकर उसे घर से उठा ले गया। आरोप है कि वह बच्ची को गलत नीयत से सुनसान स्थान की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान एक पड़ोसी की नजर पड़ गई और उसने साहस दिखाते हुए बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ा लिया। आरोपी मौके से फरार हो गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए कूरेभार पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष ने बताया कि पुलिस टीम ने लगातार दबिश देकर महज 72 घंटे के भीतर आरोपी को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सर्विस लेन के पास से गिरफ्तार कर लिया।जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2012 में भी वह नाबालिग से जुड़े गंभीर अपराध में दोषी ठहराया जा चुका है और सजा काटने के बाद जमानत पर बाहर था।