लखनऊ :
प्रापर्टी डीलर हत्याकांड,STF ने एक लाख रुपये के इनामी गंगाराम यादव को किया गिरफ्तार।
●दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह को गोली मारकर कर दी गई थी हत्या।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र कल्ली पश्चिम बाजार दिनदहाड़े हुई चर्चित प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड मामले में फरार चल रहे एक लाख रुपए का इनामिया गंगाराम यादव को एसटीएफ ने आलमबाग बस स्टैंड से गिरफ्तार कर थाना पीजीआई मे दाखिल किया। पुलिस अग्रिम कार्रवाई करने मे जुटी हुई है इससे पहले पुलिस ने घटना के साजिश करता तथाकथित सपा नेता दिनेश यादव और मुकर्रबीन उर्फ मुबीन को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है लेकिन दोनो शूटर पुलिस पकड़ से अभी भी फरार चल रहे है।
विस्तार :
बताते चले कि जनपद जौनपुर के मेल निवासी प्रापर्टी डीलर संदीप सिंह की 27 मई 2026 को थाना पीजीआई क्षेत्र कल्ली पश्चिम बाजार में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके मामले में थाना पीजीआई में 291/2026 एफआईआर दर्ज किया गया था। हत्याकांड का खुलासा करने शूटरो समेत आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों समेत एसटीएफ टीम लगी हुई है। घटना की छानबीन एवं आरोपियों की तलाशी के दौरान प्रकाश में आए नाम व मुख्य साजिश कर्ता दिनेश कुमार यादव और उसके चालक मुकर्रबीन उर्फ मुबीन को STF पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी और इनके लग्जरी चार वाहनों को सीज कर दिया था। हत्याकांड मामले मे शूटर उपलब्ध कराने वाले अम्बेडकर नगर निवासी गंगाराम यादव और दोनो शूटरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। जिसमे यूपी एसटीएफ टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हु एक लाख का इनामिया गंगाराम यादव को रविवार देर रात आलमबाग बस स्टैंड के पास से धरदवोचा। पूछताछ में उसने शूटरों की व्यवस्था कराने की बात स्वीकार की है। आरोपी ने दिनेश कुमार यादव और उसके चालक मुकर्रबीन उर्फ मुबीन के कहने पर मदद करने की बात कही। गिरफ्तार आरोपी को पीजीआई पुलिस के सुपुर्द कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
