सोमवार, 15 जून 2026

लखनऊ : बेकाबू बस ने डिवाइडर तोड़कर बाइक और कार मे मारी टक्कर,एक की मौत,एक दर्जन घायल।।||Lucknow: An out-of-control bus broke through a divider and collided with a bike and a car, killing one and injuring a dozen.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
बेकाबू बस ने डिवाइडर तोड़कर बाइक और कार मे मारी टक्कर,एक की मौत,एक दर्जन घायल।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना निगोहा इलाके में बेकाबू रोडवेज बस ने डिवाइडर तोड़कर बाइक एवं कार में टक्कर मारते हुए एक दुकान मे जा घुसी। जिससे बाइक युवक की मौके पर मौत हो गई और एक दर्जन लोग घायल हो गए।घटना से अफरा तफरी मच गई और बस मे सवार यात्रियों मे चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से  राहत बचाव शुरु किया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुचाया और मृत के शव को कब्जे मे लेकर शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार थाना निगोहां क्षेत्र दखिना शेखपुरा के पास रायबरेली से लखनऊ तरफ आ रही सवारियों से भरी रोडवेज बस UP 33 AT 6494 अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरे लेन मे पहुचकर बाइक सवार को कुचलते हुए एक कार मे टक्कर मारते हुए एक दुकान मे जा घुसी। घटना से अफरा तफरी का महौल हो गया वही बस मे बैठी सवारियों मे चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने स्थानीय लोगों कु मदद से घायलो को अस्पताल पहुचाया जहाँ डाक्टर ने बाइक सवार युवक को मृतक घोषित कर दिया। घायलो को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया।
थाना निगोहां प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया कि आज  15 जून सोमवार समय करीब 09:00 बजे रायबरेली डिपो की बस संख्या UP 33 AT 6494, जो रायबरेली से लखनऊ की ओर आ रही थी, थाना निगोहा क्षेत्रांतर्गत अपना ढाबा के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए विपरीत दिशा की लेन में पहुंच गई और बस ने सामने से आ रही होंडा एसपी मोटरसाइकिल संख्या UP 33 BE 0883 तथा स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UP 32 TN 0480 को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण तीनों वाहन अनियंत्रित हो गए, जिससे गंभीर सड़क दुर्घटना घटित हुई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गई तथा बस एवं कार को भी क्षति पहुंची है।
दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार पिंटू पुत्र जवाहर लाल, निवासी ग्राम छोटीखेड़ा, थाना बछरावां, जनपद रायबरेली गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना निगोहा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही* की जा रही है।

मृतक के शव का *पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम परीक्षण* कराए जाने की कार्रवाई प्रचलित है। साथ ही दुर्घटना के कारणों के संबंध में आवश्यक पूछताछ, साक्ष्य संकलन एवं अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मौके पर *शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य* है।