सोमवार, 15 जून 2026

लखनऊ :ATM बूथ में मदद के बहाने ATM कार्ड बदलकर 75 हजार रुपए की ठगी।||Lucknow:Under the pretext of helping someone at an ATM booth, a man was duped of ₹75,000 by replacing his ATM card.||

शेयर करें:
लखनऊ :
ATM बूथ में मदद के बहाने ATM कार्ड बदलकर 75 हजार रुपए की ठगी।
तेलीबाग मे कई हो चुकी है घटनाएं,अभी तक पकड़े नही गए एक भी ATM ठग।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र तेलीबाग बाजार में ATM बूथ में एटीएम बदलकर पैसे निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गया था। वहां खडे़ युवक ने मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदल लिया। उसके बाद उसके खाते से दो बार में 50 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित के पास धन निकासी का मोबाइल पर मैसेज आया तो घटना की जानकारी हुई तो स्थानीय पुलिस मे लिखित शिकायत किया। पुलिस ने घटना के एक सप्ताह बाद एफआईआर दर्ज कर ठग की तलाश कर रही है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार थाना आशियाना क्षेत्र देवी खेड़ा तेलीबाग निवासी महेश कुमार ने थाना पीजीआई मे लिखित तहरीर देते हुए पुलिस को बताया दिनांक-05 जून की सुबह 10:30 बजे के करीब सुभानी खेडा चौराहा तेलीबाग में लगे बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से पैसे निकालने गया था एवं एटीएम मशीनं से पैसा निकालने की कोशिश करने पर पैसा नही निकला तभी बगल में खड़े एक व्यक्ति ने मदद करने के नाम पर उनका ए०टी०एम कार्ड ले लिया और मशीन मे डालकर रुपया निकालने की कोशिश लेकिन पैसा नही निकला और जिस कारण उसे मेरे पासवर्ड की जानकारी हो गई। उसने मुझे मेरा एटीएम वापस किया और देर होने का बहाना बनाकर वहाँ से चला गया। पीडित वहाँ से वापस घर चला आया उसी दिन शाम को रुपया निकालने का मोबाइल पर मैसेज आया जिसे देखते ही अपना एटीएम कार्ड देखा तो उसे पता चला कि एटीएम मशीन पर मिलने वाले व्यक्ति ने धोखाधड़ी करते हुए एटीएम बदल लिया और पीडित के खाते से -05 जून से और 06 जून को अलग अलग एटीएम से 26 हजार रुपये निकाले गए और  50 हजार रुपये की खरीद दारी की गई है। घटना की जानकारी होने पर बैक पहुचकर एटीएम कार्ड बंद करवाया। 
पीजीआई इस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार सिंह बताया कि पीडित की लिखित तहरीर पर घटना की जांचोपरांत बीते रविवार को मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।