सोमवार, 15 जून 2026

लखनऊ : सफाई कर्मी की हजीब हरकत CCTV कैमरे मे कैद,सड़क से कूड़ा उठाकर दुकान के सामने डालता।||Lucknow: A sanitation worker's strange behavior was captured on CCTV camera, picking up garbage from the street and dumping it in front of a shop.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
सफाई कर्मी की हजीब हरकत CCTV कैमरे मे कैद,सड़क से कूड़ा उठाकर दुकान के सामने डालता।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के नगर निगम क्षेत्र  रायबरेली रोड स्थित उतरेटिया बाजार में नगर निगम के एक सफाई कर्मी की अजीब हरकत सामने आयी है। सफाई कर्मी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह सड़क किनारे पड़े कूड़े को अपनी रिक्शा-ट्राली में भरने के बजाय दुकानों के सामने फेंकता हुआ दिखाई नजर आ रहा है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई, जिससे स्थानीय दुकानदारो में भारी आक्रो है।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार उतरेठिया व्यापार मंडल के महामंत्री चंदन गुप्ता की उतरठिया बाजार में गुप्ता वस्त्रालय नाम का प्रतिष्ठान है। इनके दुकान मे लगे सीसीटीवी कैमरे मे नगर निगम के एक सफाई कर्मी की मनमानी हरकत कैद हुई है। जिसमे सफाई कर्मी सड़क पर पड़ा कूड़ा उठाकर ट्रॉली में डालने के बजाय नाला पार कर गुप्ता वस्त्रालय के सामने बने चबूतरे पर फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है। यह घटना बीते रविवार सुबह करीब छह बजे कीहै। 
 व्यापारी चंदन गुप्ता ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार सफाई कर्मियों की ऐसी हरकतें कैमरों में कैद हो चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां नगर निगम शहर को स्वच्छ बनाने के लिए अभियान चला रहा है, वहीं कुछ कर्मचारी कूड़ा उठाने की जगह फैला रहे हैं। नगर निगम के जोनल अधिकारी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
नगर निगम कर्मी की मनमानी हरकत सीसीटीवी कैमरे कैद।