मंगलवार, 9 जून 2026

गोण्डा- बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एसडीओ के नेतृत्व में 6 मोटर पंप हुए जब्त

शेयर करें:
गोण्डा- जिले में भारी विजली चोरी की वजह से लगभग सभी पावर हाउस और यहां के ट्रांसफार्मर और मशीने ओवरलोड में रहती हैं। ऐसे में विजली विभाग वास्तविक उपभोक्ताओ को मानक के अनुरूप निर्बाध विजली आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। इस क्रम में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए खरगूपुर विद्युत विभाग ने सुभागपुर पावर हाउस क्षेत्र के अंतर्गत कई गांवों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। एसडीओ पंकज राठौर के नेतृत्व में मलारी फीडर के झींगुर पूरवा, तुलसीपुर, मलारी, माफिया समेत अन्य गांवों में जांच की गई। अभियान के दौरान खेतो में अवैध रूप से संचालित 6 मोटर पंप जब्त किए गए। इस कार्रवाई में जेई रवि वर्मा, जेई ओमप्रकाश, लाइनमैन राजकुमार दुबे, रवि मिश्रा, ईश्वर दत्त, कुलदीप, रामकृपाल, डीजी, धनलाल, राजेश गोस्वामी, दिनेश वर्मा सहित स्टाफ के अन्य लोग मौजूद रहे। कर्मचारियों ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बिजली चोरी रोकने के लिए यह अभियान अब लगातार जिले व क्षेत्र में जारी रहेगा।