लखनऊ :
नगराम क्षेत्र पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाके से हिला इलाका,दो गम्भीर रुप घायल।।
पुलिस और दमकल कर्मियों ने चलाया रेस्क्यू अपरेशन।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना नगराम इलाके के देवती गॉव मे स्थित एक पटाखा फैक्ट्री मे सोमवार को तेज धमाके से पूरा इलका थर्रा उठा और जिससे पूरा घर उड़ गया। धमाके की आवाज करीब 2 किलोमीटर तक सुनाई दी।हादसे में एक महिला और एक युवक घायल हुए हैं।सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम राहत बचाव मे जुट गई। मौके पर पहुचकर डीसीपी साउथ ने हादसे का जायजा लिया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार सोमवार 15 जून को
थाना नगराम क्षेत्र ग्राम देवती स्थित एक लाइसेंसी पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने की सूचना मिलते ही थाना नगराम पुलिस एवं अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा संयुक्त प्रयास से आग पर शीघ्र नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया। प्रारम्भिक जांच में ज्ञात हुआ कि ग्राम देवती के बाहर स्थित लाइसेंसधारक मो0 शफीक पुत्र मो0 लतीफ, निवासी ग्राम देवती, थाना नगराम, उम्र लगभग 26 वर्ष की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है।
घटना में मारिया पुत्री मो0 इस्लाम, निवासी ग्राम देवती, उम्र लगभग 22 वर्ष घायल हो गई, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु सीएचसी मोहनलालगंज भेजा गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए सिविल अस्पताल, लखनऊ रेफर किया गया है। इसके अतिरिक्त मोहित पुत्र राम बहादुर, निवासी ग्राम देवती, उम्र लगभग 16 वर्ष को मामूली चोटें आई हैं।
प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार घटना स्थल के आसपास कोई घनी आबादी नहीं है तथा वर्तमान तक अन्य किसी जनहानि की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है। प्रकरण के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है तथा अन्य आवश्यक तथ्य संकलित किए जा रहे हैं।
●आग बूझाते दमकल कर्मी --
