लखनऊ :
व्यापारियों और जनता की मांग पर उतरेठिया बाजार में सुलभ शौचालय निर्माण का हुआ उद्घाटन।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित उतरेटिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और जानता की दशको की रविवार को सफल हो गई और पूजा अर्चना के उपरांत सुलभ शौचालय निर्माण कार्य का उद्घाटन हुआ।
विस्तार :
उतरेटिया ब्यापार मण्डल के अध्यक्ष ललित सक्सेना ने बताया कि उतरेठिया
बाजार में एक भी सुलभ शौचालय नहीं होने से आम जनता और राहगीरों , ग्राहकों कोकाफी समस्या का सामना करना पड़ा रहा था इसकी काफी समय से व्यापारियों के द्वारा मांग की जा रही थी। ब्यापारी प्रतिनिधि मंडल ने इसके लिए जन लोकप्रिय विधायक डा० राजेश्वर सिंह की थी समस्या की गंभीरता को देखते हुए सुलभ शौचालय पास कर दिया। जिसके निर्माण कार्यक्रम की पूजा अर्चना विधायक प्रतिनिधि एवं पार्षद के एन सिंह क्षेत्रीय पार्षद मनोज रावत एवं साधना सिंह द्वारा दिनांक 14 जून दिन रविवार को दोपहर 3:00 बजे किया गया।
व्यापारियों की मांग है कि जैसे विधायक कार्यालय में हर विभाग के प्रकोष्ठ बने हुए हैं इस तरह व्यापार मंडल के लिए भी एक प्रकोष्ठ बनाई जाए जिससे सरोजिनी नगर विधानसभा के सारे व्यापारी अपनी समस्या रख सके l
इस कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित सक्सेना संरक्षक एवं मीडिया प्रभारी विजय श्रीवास्तव संरक्षक सत्येंद्र सिंह वरिष्ठ महामंत्री श्याम साहू महामंत्री चंदन गुप्ता विधि सलाहकार प्रदीप सिंनहा मीडिया सलाहकार अरुण श्रीवास्तव और बहुत से व्यापारीगढ़ मौजूद रहे।
