लखनऊ :
विधानसभा के सामने पीड़ित परिवार का आत्मदाह की कोशिश मचा हड़कंप।
दो टूक : राजधानी लखनऊ विधानसभा के सोमवार को न्याय न मिलने से परेशान पीडित परिवार ने आत्मदाह करने की कोशिश किया। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते उन्हें रोक लिया जिससे बड़ा हादसा टाला गया। और दोनो को समझा बूझाकर हजरतगंज थाने ले गई।
परिवार का आरोप है कि चोरी और मारपीट की शिकायत के बावजूद पिछले एक महीने से उनकी FIR दर्ज नहीं की गई जिसके बाद वे न्याय की मांग को लेकर लखनऊ पहुंचे।
शिकायत निस्तारण व्यवस्था पर फिर सवाल उठा है पीडित परिवार हरदोई जनपद के संडीला से लखनऊ पहुचा था।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर दिनांक 15 जून को थाना हजरतगंज क्षेत्रान्तर्गत विधानसभा के निकट दो महिलाओं (माँ एवं बेटी) द्वारा अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने का प्रयास करने लगी मौके पर ड्यूटी पर मौजूद पुलिस बल द्वारा त्वरित सतर्कता, संवेदनशीलता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए दोनों महिलाओं को तत्काल सुरक्षित रूप से रोक लिया गया, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नहीं होने पाई।
दोनों महिलाओं को सुरक्षित रूप से थाना हजरतगंज लाया गया, जहां उनसे घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि दोनों महिलाएं जनपद हरदोई के थाना संडीला क्षेत्र की निवासी हैं तथा उनका एक प्रकरण थाना संडीला क्षेत्र से संबंधित है।
प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार महिलाओं द्वारा अपने गांव स्थित मकान में चोरी, संपत्ति विवाद के प्रकरण में स्थानीय थाने पर कार्रवाई न होने संबंधी शिकायतों को लेकर अपनी व्यथा व्यक्त की गई है। महिलाओं का कहना है कि उक्त मामले में न्याय न मिलने एवं स्वयं को असुरक्षित महसूस करने के कारण वे अपनी बात शासन-प्रशासन तक पहुंचाने हेतु लखनऊ आई थीं। पुलिस द्वारा दोनों महिलाओं की बात को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना जा रहा है तथा उनके द्वारा लगाए गए आरोपों एवं शिकायतों के संबंध में विस्तृत जानकारी एकत्रित की जा रही है। संबंधित जनपद एवं स्थानीय पुलिस सम्पर्क किया जा रहा है। उपरोक्त महिलाएं सुरक्षित हैं तथा स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है। वर्तमान में क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। प्रकरण के संबंध में आवश्यक तथ्य संकलित करते हुए नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
