शुक्रवार, 19 जून 2026

मऊ :ट्रेन उद्घाटन से पहले सियासत गरमाई, सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने थमाए नोटिस।||Mau:Politics heats up ahead of train inauguration, with police serving notices to SP leaders and workers.||

शेयर करें:
मऊ :
ट्रेन उद्घाटन से पहले सियासत गरमाई, सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने थमाए नोटिस।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद में प्रस्तावित नई ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा समाजवादी पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किए जाने से जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव "साधू" सहित कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नोटिस भेजकर कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चेतावनी दी है। नोटिस जारी होने के बाद सपा नेताओं में नाराजगी देखी जा रही है।
सपा नेताओं का आरोप है कि प्रशासन विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है, जबकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध और अपनी बात रखना सभी का अधिकार है। वहीं प्रशासन का कहना है कि उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन यह कार्रवाई की गई है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ट्रेन उद्घाटन जैसे विकास कार्यों के बीच शुरू हुई यह सियासी खींचतान आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है। जिले में इस कार्रवाई को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
अब सबकी निगाहें उद्घाटन कार्यक्रम पर टिकी हैं कि यह आयोजन केवल विकास की चर्चा तक सीमित रहेगा या फिर राजनीतिक बयानबाजी का मंच भी बनेगा।