गुरुवार, 18 जून 2026

लखनऊ :अजय राय ने अयोध्या पहुंचकर श्रीराम लला का किया दर्शन, किए तीखे सवाल।||Lucknow:Ajay Rai visited Ayodhya and offered prayers to Lord Ram Lalla and asked sharp questions.||

शेयर करें:
लखनऊ :
अजय राय ने अयोध्या पहुंचकर श्रीराम लला का किया दर्शन, किए तीखे सवाल।
दो टूक : उ0प्र0 कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार के अयोध्या पहुंचकर हनुमान गढ़ी समेत श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में दर्शन कर-पूजन अर्चना किया एवं देश व प्रदेश के सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना की है। इस दौरान अयोध्या इकाई के सैकड़ों कांग्रेसियों ने अपने अध्यक्ष का जोर शोर से स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
विस्तार
गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के अयोध्या पहुंचने पर अयोध्या के जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चेत नरायन सिंह एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम के नेतृत्व में सैंकड़ोें कांग्रेसजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उन्होने इस मौके पर उपस्थित कांग्रेसजनों से कहाकि प्रदेश में बड़ी तेजी के साथ राजनीतिक परिवर्तन की जमीन तैयार हो रही है और आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि आन्दोलन और शिलापूजन के समय प्रदेश और देश के श्रद्धालुओं से इकट्ठा हुए धन को आज तक सार्वजनिक नहीं किया गया। उन्होने कहा कि राम मंदिर और उससे जुड़े आर्थिक लेने-देन, भूमि की खरीद-फरोख्त तथा जो चढ़ावे के मामले में सवाल उठ रहे हैं उन सभी सवालों का जवाब जनता को मिलना चाहिए।  

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे अधिकारियों के नेतृत्व में एसआईटी जांच कराई जा रही है जिनकी निष्पक्षता पर पहले से ही प्रश्नचिन्ह लगता रहा है। इससे जांच की विश्वसनीयता प्रभावित हो सकती है। भरतीय जनता पार्टी की सरकार पूरे मामले पर जवाब देने के बजाय तथ्यों और सवालों को दबाने का काम कार्य कर रही है। श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के शीर्ष स्तर पर ऐसे लोगों की नियुक्ति की गई जिनका सीधा संबंध केन्द्र सरकार और पीएमओ से रहा है इसलिए इस मामले की नैतिक और प्रशासनिक जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोग भ्रष्टाचार कर रहे हैं। पहले इन्होने मंदिर निर्माण में चंदा चोरी किया। अब चढ़ावा में चोरी कर रहे हैं। यह छोटे लोग नहीं हैं, हिस्से के बंटवारे का खेल है। चोरी के मामले में बड़ों को बचाने में छोटे लोगों को मोहरा बनाया जा रहा है। चोरी को दबाने का काम किया जा रहा है। राम मंदिर सेे देश और विदेश के करोड़ों लोगों की जो भावनाएं रही हैं उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है। देश और दुनिया के हिन्दू समाज की भावनाओं को छलने का काम किया गया है। उन्होने मांग की कि एसआईटी भंग की जाए क्योंकि लोगों को भ्रमित करने के लिए एसआईटी गठित की गयी है और तत्काल दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो और हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराई जाए। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रताप सिंह, जिला प्रवक्ता शीतला पाठक सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।