गुरुवार, 18 जून 2026

लखनऊ : बाइक के साइलेंसर से तेज आवाज निकलने से नाराज सगे भाईयो ने मैकेनिक को पीटा।||Lucknow: Two brothers, upset over the loud noise coming from their bike's silencer, beat up a mechanic.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
बाइक के साइलेंसर से तेज आवाज निकलने से नाराज सगे भाईयो ने मैकेनिक को पीटा।
दो टूक : लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के मीरानपुर गांव निवासी राज कुमार ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया उसकी मगटईया गांव में बाइक रिपेयरिंग की दुकान है।बीते बुद्ववार की रात दुकान बंद कर अपनी बाइक से घर जा रहा था इस दौरान साइलेंसर फटा होने से आवाज तेज निकल रही थी गांव पहुंचने पर जौव्वाद ने अपने भाईयो चांद व निहाल के साथ मिलकर मुझे रोक लिया ओर तेज आवाज वाला साइलेंसर लगाने की बात कहते हुये गाली-गालौज शुरू कर दिया।विरोध करने पर तीनो ने लाठी-डंडो व ईट पत्थर से मेरी बुरी तरह पिटाई कर घायल कर दिया ओर जान से मारने की धमकी देते हुये आरोपी मौके से भाग निकले।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया पीड़ित की तहरीर पर आरोपी सगे भाईयो के विरूद्व मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।