गुरुवार, 18 जून 2026

लखनऊ : तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर,युवक की हालत गम्भीर।।||Lucknow: A speeding car hit a bike, leaving the young man in critical condition.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर,युवक की हालत गम्भीर।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज कस्बे में गुरूवार की शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।दुर्घटना में बाइक सवार युवक सर्वेश निवासी बरियारखेड़ा मजरा जबरौली थाना मोहनलालगंज घायल हो गया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक सर्वेश को इलाज के लिये सीएचसी भेजा।जहां मौजूद डाक्टर ने युवक की हालत गम्भीर देख इलाज के लिये ट्रामा टू भेज दिया।सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन एम्बुलेंस की मदद से युवक को इलाज के लिये ट्रामा टू लेकर गये।जहां भर्ती कर युवक का इलाज जारी है ओर हालत नाजुक बनी हुयी है।प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया दुर्घटनाग्रस्त दोनो वाहनो को कब्जे में ले लिया गया है।घायल युवक के परिजनो के तहरीर देने पर मुकदमा‌ दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।