मंगलवार, 30 जून 2026

मऊ :गैंगस्टर एक्ट के तहत बदमाश की सम्पत्ति कुर्क, पुलिस ने की कार्रवाई।।||Mau:Police seized two vehicles belonging to a criminal under the Gangster Act.||

शेयर करें:
मऊ :
गैंगस्टर एक्ट के तहत बदमाश की सम्पत्ति कुर्क,पुलिस ने की कार्रवाई।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद की कोपागंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 9.30 लाख रुपये मूल्य के दो पिकअप वाहनों को कुर्क कर राज्य सरकार के पक्ष में जब्त कर लिया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में की गई।
पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थाना कोपागंज प्रभारी  रोहन राकेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्की की कार्रवाई की गई।
बताया गया कि दोहरीघाट थाने में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे से संबंधित अभियुक्त अनुज कुमार यादव एवं विजय कुमार द्वारा अपराध से अर्जित धन से खरीदे गए दो पिकअप वाहन जब्त किए गए। इनमें एक अशोक लीलैंड दोस्त प्लस पिकअप, जिसकी अनुमानित कीमत 80 हजार रुपये, तथा दूसरी महिंद्रा बोलेरो पिकअप, जिसकी अनुमानित कीमत 8.50 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस ने बताया कि दोनों वाहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 9.30 लाख रुपये है। यह कार्रवाई अपराध से अर्जित संपत्ति के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर आगे भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।