मऊ :
सुगम यातायात हेतु अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध चला अभियान।
सड़क किनारे लगे अवैध ठेला, रेहड़ी, दुकानों एवं खड़े वाहनों को हटवाया गया।
दो टूक : मऊ जनपद के पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में जनपद में आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इसी क्रम में घोसी क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह व कोपागंज पुलिस द्वारा कोपागंज थाने से कसारा
मोड़, भातकोल मोड़, कोपागंज चौक, भरत मिलाप पैदल गश्त करते हुए सड़क किनारे पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई। साथ ही दुकानदारों एवं आमजन से अपील की गई कि वे यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखें। यह कार्रवाई जनहित में की गई, जिससे आमजन को आवागमन में होने वाली असुविधा को दूर किया जा सके और यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।
