मऊ :
सनसनीसेज: लाखीपुर में सड़क किनारे मिला सिर कटी लाश,दो सौ मीटर पर मिला सिर।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब फोरलेन सड़क के किनारे लाखीपुर गांव के पास पुलिया के समीप एक अधेड़ व्यक्ति का सिर कटा शव बरामद हुआ। शव मिलने के करीब 200 मीटर दूर उसका सिर भी बरामद होने से घटना ने गंभीर रूप ले लिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों का अनुमान है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस ने अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही घोसी कोतवाली प्रभारी रविन्द्र नाथ राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान कराने, घटना के कारणों का पता लगाने और आरोपियों तक पहुंचने के लिए जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
