मंगलवार, 9 जून 2026

मऊ: पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन तेजधूप से परेशान अभ्यर्थी, केंद्रों पर लगी लंबी लाइन।||Mau: On the second day of the police recruitment exam, candidates were troubled by the scorching heat, leading to long queues at the examination centers.||

शेयर करें:
मऊ: 
पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन तेजधूप से परेशान अभ्यर्थी, केंद्रों पर लगी लंबी लाइन।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक :  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को मऊ जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। तेज धूप और उमस के बीच अभ्यर्थियों को घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। केंद्रों के प्रवेश द्वार पर पुलिस कर्मियों द्वारा अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की गहन जांच की गई। वहीं संदिग्ध वस्तुओं को अंदर ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा।
महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों की अलग-अलग कतारें बनाई गई थीं। प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग, तलाशी और अन्य सुरक्षा प्रक्रियाओं के चलते कतारें और लंबी हो गईं। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की।
कई अभ्यर्थियों ने बताया कि तेज धूप के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन पुलिस भर्ती में शामिल होने के उत्साह के चलते वे निर्धारित समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए थे।
जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा की गई। अधिकारियों ने दावा किया कि परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराई जा रही है।
परीक्षा केन्द्रों पर बायोमेट्रिक समेत संघन चेकिंग ।