लखनऊ :
सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रही छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला आटो चालक पुलिस मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार।
पुलिस ने परिक्षार्थी छात्रा को समय रहते पहुचाया परिक्षा केन्द्र।
दो टूक : राजधानी लखनऊ में सिपाही भर्ती परीक्षा देने रायबरेली जा रही दो युवतियों को ऑटो चालक ने बरगलाकर सुनसान इलाके में ले जाकर छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया। बचाव में एक युवती ने आरोपी की उंगली दांत से काट ली। राहगीर को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। तलाश में जुटी पुलिस ने आरोपी आटो चालक को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, लखीमपुर खीरी निवासी दो सहेलियां सिपाही भर्ती परीक्षा देने के लिए तड़के भोर चारबाग पहुची और वहां से उन्हें आलमबाग बस स्टेशन जाना था, जहां से रायबरेली के लिए बस मिलनी थी। दोनों युवतियां चारबाग से एक ऑटो में सवार हुईं और आटो चालक गुमराहा कर थाना पारा क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान के पास सुनसान इलाके में पहुंचा दिया। वहां उसने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और शोर मचाकर किसी तरह अस्मिता बचाकर पुलिस को सूचना दी।
विस्तार :
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित
दिनांक 08 जून 2026 को परीक्षा देने जा रही युवतियों को अपना शिकार बनाने वाले एक शातिर अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी हसीब पुत्र स्व. सत्तार, जो मूलतः ग्राम मिर्जानपुर, थाना कछौना, जनपद हरदोई का निवासी है, वर्तमान में हैदर कैनाल नाला, थाना पारा क्षेत्र में रह रहा था।
सोमवार सुबह आरोपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही दो युवतियों को चारबाग बस अड्डे के पास से आलमबाग ले जाने के लिए अपने ऑटो में बैठाया और उन्हें थाना क्षेत्र पारा के रामलीला ग्राउण्ड के पास सुनसान इलाके में ले जाकर उनके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने युवतियों के साथ मारपीट की, उनके साथ अभद्रता की और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। *मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पारा पर सुसंगत धाराओं में मु0अ0सं0-403/2026 धारा- धारा 75/76/352/115(2)/118(1) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने जब आरोपी के (ऑटो संख्या UP32 PN 8865) को घेरकर रोकने का प्रयास किया, तो अपराधी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षात्मक जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर उपचार हेतु रानी लक्ष्मीबाई चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ऑटो, एक तमंचा व जिन्दा एवं खोखा कारतूस बरामद किया गया है।
पूछताछ और जाँच से पाया गया कि अभियुक्त हसीब आदतन अपराधी है। इससे पूर्व वर्ष 2024 में भी उसने जनपद हरदोई के थाना सण्डीला क्षेत्र में इसी प्रकार की घटना को अंजाम दिया था, जहाँ उसने एक महिला को ऑटो में बैठाकर सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था, जिसके लिए वह जेल भी जा चुका है।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 378/2024 धारा 64(1)/74/115(2)/352/351(3) बी0एन0एस0 थाना सण्डीला जनपद हरदोई।
●DCP पश्चिमी कमलेश दीक्षित द्वारा दी गई ई-बाइट-
