मंगलवार, 9 जून 2026

लखनऊ :पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते निगोहां टोल प्लाजा पर लगा भीषण जाम,घंटों फंसे रहे सैकड़ों वाहन।।|| Lucknow:Due to the police recruitment exam, there was a massive traffic jam at the Nigohan toll plaza, with hundreds of vehicles stranded for hours.||

शेयर करें:
लखनऊ :
पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते निगोहां टोल प्लाजा पर लगा भीषण जाम,घंटों फंसे रहे सैकड़ों वाहन।।
दो टूक : लखनऊ रायबरेली रोड़ टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार में एंबुलेंस भी फंसीं, पुलिस व टोल कर्मियों ने अतिरिक्त लेनें खोलकर संभाली व्यवस्था।
विस्तार :
 लखनऊ-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित निगोहां टोल प्लाजा पर सोमवार शाम अचानक वाहनों का दबाव बढ़ने से भीषण जाम लग गया। जाम में सैकड़ों वाहन घंटों तक फंसे रहे। वाहनों की लंबी कतार में कई एंबुलेंस भी फंस गईं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टोल प्लाजा के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई थीं। कार, बस, ट्रक समेत अन्य वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ रहे थे। टोल पार करने में वाहन चालकों को काफी समय लग रहा था। भीषण गर्मी के बीच जाम में फंसे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और टोल प्लाजा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में जुट गए। वाहनों का दबाव कम करने के लिए अतिरिक्त लेनें खोली गईं तथा कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर वाहनों को तेजी से निकलवाने का प्रयास किया गया।टोल मैनेजर राकेश सिंह ने बताया कि सोमवार को आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों और उनके वाहनों की आवाजाही बढ़ गई थी। अचानक यातायात का दबाव बढ़ने से टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। उन्होंने बताया कि हालात सामान्य करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई और यातायात को सुचारु करने के प्रयास किए गए।देर शाम तक टोल प्लाजा पर वाहनों का दबाव बना रहा, हालांकि पुलिस और टोल कर्मियों की सक्रियता से जाम धीरे-धीरे खुलना शुरू हो गया और यातायात सामान्य होने लगा।