लखनऊ :
सपा बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष बने नितुल शर्मा
मनोनयन पर सपा नेताओं,कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, फूल-मालाओं से किया। स्वागत।
दो टूक : लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के मऊ गांव निवासी समाजवादी पार्टी के कर्मठ एवं सक्रिय नेता नितुल शर्मा को सोमवार को सपा बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।जिलाध्यक्ष राज किशोर रावत ने उनके मनोनयन की घोषणा की। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत, सपा नेता अरूणेश प्रताप सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नितुल शर्मा को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया तथा मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दीं।नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष नितुल शर्मा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य करेंगे।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नितुल शर्मा के नेतृत्व में बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी समाजवादी पार्टी को जिले में और मजबूती मिलेगी तथा संगठन का विस्तार होगा।
