गुरुवार, 11 जून 2026

लखनऊ :वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव पासी का विजय दिवस शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया।||Lucknow:The victory day of the brave Maharaja Suheldev Pasi was celebrated as a day of bravery.||

शेयर करें:
लखनऊ :
वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव पासी का विजय दिवस शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया।
विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा हैं महाराजा सुहेलदेव : मिलिंद पांडेय।
दो टूक : लखनऊ मोहनलालगंज क्षेत्र के कनकहा स्थित आजाद मैदान में बुधवार को वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव पासी का विजय दिवस शौर्य दिवस के रूप में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय संगठन मंत्री मिलिंद पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया।अपने संबोधन में मिलिंद पांडेय ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव भारत भूमि के महान रक्षक एवं सनातन संस्कृति के गौरव हैं। उन्होंने अपनी वीरता, साहस और कुशल रणनीति के बल पर विदेशी आक्रांता सालार मसूद गाजी की विशाल सेना को पराजित कर देश को बड़े संकट से बचाया था। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव का जीवन और इतिहास देश एवं धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। आज की युवा पीढ़ी को उनके शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति से सीख लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट सुशील रावत ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में महाराजा सुहेलदेव के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र रक्षा में उनके योगदान पर भी प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर पंडित शैलेन्द्र मृदुल, विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र, प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप, दिलीप रावत, अंकुर अवस्थी, कुलदीप रावत, अजय द्विवेदी सहित सर्वसमाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।