मंगलवार, 30 जून 2026

लखनऊ :वृन्दावन में श्रीमद् भागवत कथा के पूर्णाहुति पर हवान पूजन व विशाल भण्डारे का हुआ आयोजन।||Lucknow:In Vrindavan, a large feast and a Havan pujan were organized to mark the completion of the Srimad Bhagwat Katha.||

शेयर करें:
लखनऊ :
वृन्दावन में श्रीमद् भागवत कथा के पूर्णाहुति पर हवान पूजन व विशाल भण्डारे का हुआ आयोजन।
हजारो की संख्या में श्रद्धालुओ ने किया प्रसाद ग्रहण,वातावरण हुआ भक्तमय।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के वृन्दावन कालोनी सेक्टर 5 ई -1 में सप्त दिवसीय  श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर रविवार को हवन पूजन आरती कर क्षमा याचना सहित विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भण्डारे मे आए हुए भागवत प्रेमियों को अंगवस्त्र और राधा-श्रीकृष्ण का चित्र देकर सम्मानित किया गया। कन्या पूजन ,भोजन से भण्डारे का शुभारंभ हुआ जो देर रात तक चलता रहा।जिसमे हजारो की संख्या में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया । इस कार्यक्रम में सभी कमेटी के  कार्यकर्ताओ ने अन्नदान, श्रमदान एवं धनदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया ।
इस अवसर पर आयोजित भंडारे में आये हुए सभी सम्मानित गणो को प्रसाद के रूप में अवध वृन्दावन डेवलपमेंट एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस० के० द्विवेदी  ने अंग वस्त्र धारण कराया ।
इस शुभ अवसर पर कई नेतागण , पत्रकार , वकील , समाज सेवक तथा भक्त गण उपस्तिथ होकर भगवताचार्य अरविन्द शास्त्री से आशीर्वाद प्राप्त किया ।
इसी क्रम में सरोजनी नगर से पूर्व विधायक प्रत्याशी कांग्रेस जिला अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बब्लू ने पं० अरविन्द शास्त्री को उपहार  स्वरूप भगवान की प्रतिमा भेंट कर विदाई किया । कार्यक्रम में शामिल पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया , विशाल भंडारे आये हुए सरोजनी नगर के विधायक के प्रतिनिधी बाबू जी , खरिका वार्ड प्रथम के पार्षद के० एन० सिंह ,खरिका वार्ड द्वितिय के पार्षद पति संजीव अवस्थी , मंडल अध्यक्ष राजन मिश्रा , उच्चन्यालय अधिवक्ता एन० पी० मिश्रा, अधिवक्ता मनोज सिंह , राजेश चावला , राजू बाजपेई , खरिका वार्ड प्रथम से उपविजेता समाज सेवक मोहम्मद शकील , अमित सिंह ,समाजवादी पार्टी से प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोज पाल , डा० ओमप्रकाश तिवारी , पत्रकार दयाशंकर चौबे , ज्ञान अग्नहोत्रि, अवधेश सिंह , अतुल सिंह, श्याम सिंह , राजेश यादव , राधिका परिहार ,  सहित सैकड़ो की संख्या में सम्भ्रान्त जन को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया 

इस आयोजन में व्यवस्थापक अवध वृन्दावन डेवलपमेंट एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस० के द्विवेदी , समाज सेविका सोनाली गुप्ता, व्यापारी अवधेश कुमार गुप्ता , दीपक भट्ट, गौरव शुक्ला , शिवाकान्त त्रिवेदी , जीतू तिवारी , ठाकुर शिवमगन सिंह , जीतू यादव , राम मिलन वर्मा , सोनू कश्यप , नीलू , अमरेन्द्र बहादुर वर्मा , हरीशंकर शर्मा ,शत्रुधन कश्यप, सुरेश यादव, कल्पना शर्मा , रिषी भट्ट ,विजय रावत , आर्पित गुप्ता , पं आनन्द तिवारी सभी ने मिलकर पंडित अरविन्द शास्त्री की विदाई की तथा भंडारे में सभी को प्रसाद ग्रहण कराया । इसके उपरान्त सभी कमेटी के लोगो ने मिलकर अवध वृन्दावन एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस० के ० द्विवेदी को श्री राधा कृष्ण की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया । इसके बाद  बोलो वृन्दावन बिहारी लाल का जयकारा लगाते हुए भंडारे का समापन किया गया।
भण्डारे मे आए हुए वरिष्ठ भक्तगणो को सहृदय से स्वागत करते हुए कमेटी के लोग।
●श्रद्धाभाव उत्साह से उत्साहित भक्तगण।