शुक्रवार, 12 जून 2026

लखनऊ :पिता पुत्र के झगड़े में आयी मॉ की चली गई जान,पब्लिक ने पकड़़ कर पुलिस को सौपा।।||Lucknow:A mother lost her life in a fight between a father and a son. The public caught the man and handed him over to the police.||

शेयर करें:
लखनऊ :
पिता पुत्र के झगड़े में आयी मॉ की चली गई जान,पब्लिक ने पकड़़ कर पुलिस को सौपा।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली
सआदतगंज क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक
बाप और बेटे के झगड़े में बीच बचाव करने आयी मां को बेटे ने धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। जिससे गम्भीर रुप से घायल हो गई थी पड़ोसियों ने आरोपी बेटे को पकड़कर हैण्डपम्प मे बांध दिया और घटना की सूचना पुलिस को देते हुए महिला को केजीएमयू ट्रामा ले गए जहाँ जांचोपरांत चिकित्सा ने मृतक घोषित कर दिया। घर पहुची पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।
विस्तार
मिली जानकारी के गुरुवार देर रात 
कोतवाली सआदतगंज क्षेत्र अंतर्गत कटरा बीजन बेग चौकी क्षेत्र के जमाई टोला, तकिया पीर ज्ञान में एक युवक नशे की दशा में घर पहुचने पर पिता और पुत्र मे विवाद हो गया । बीच बचाव करने आयी मां को बेटे ने झटका देकर गिरा दिया जिससे बुजुर्ग महिला की मौत हो गई । पिता पुत्र के विवाद मे महिला की मौत से इलाके मे हड़कंप मचा गया। घटना के बाद घर से भाग रहे आरोपी बेटे को कालोनी निवासियों ने पकड़कर पुलिस को सौप दिया। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे SHO सआदतगंज ने मारपीट करने वाले शराबी बेटे को लिया हिरासत में
पुलिस के मुताबिक को समय लगभग 22:00 बजे थाना सआदतगंज क्षेत्र की चौकी कटरा बिजन बेग अंतर्गत मोहल्ला तकिया पीर ज्ञान में एक युवक द्वारा अपनी मां के साथ मारपीट किए जाने तथा उनकी मृत्यु होने की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की गई। पूछताछ के दौरान मृतका के पति रईस अहमद पुत्र अजीज अहमद ने बताया कि उनका पुत्र सलमान उम्र करीब 36 वर्ष नशे का आदी है। आज वह नशे की हालत में घर आया और अपने पिता से विवाद करने लगा। विवाद के दौरान बीच-बचाव करने आईं उसकी माता जीनत उर्फ मरजाना (उम्र लगभग 60 वर्ष) अचानक फिसलकर गिर गईं, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु KGMU ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
      इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सआदतगंज KGMU ट्रॉमा सेंटर पहुंचे तथा शव का निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया निरीक्षण में मृतका के शरीर पर कोई स्पष्ट बाह्य चोट नहीं पाई गई है। मृत्यु के वास्तविक कारणों का निर्धारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत किया जाएगा।   स्थानीय लोगों द्वारा आरोपी पुत्र को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, जिसे हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।