शुक्रवार, 26 जून 2026

लखनऊ :लोक बन्धु हास्पिटल के आशा ज्योति केन्द्र में लगी आग,कर्मचारियों ने बूझाने की कोशिश,दमकल कर्मियों ने पहुंचकर बुझाई आग।।||Lucknow:A fire broke out at the Asha Jyoti Centre at Lok Bandhu Hospital. Staff tried to extinguish it. Firefighters arrived and extinguished the fire.||

शेयर करें:
लखनऊ :
लोक बन्धु हास्पिटल के आशा ज्योति केन्द्र में लगी आग,कर्मचारियों ने बूझाने की कोशिश,दमकल कर्मियों ने पहुंचकर बुझाई आग।।
दो टूक :  लखनऊ के अलीगंज के भीषण अग्निकांड के बाद आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शुक्रवार सुबह  कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल परिसर में संचालित आशा ज्योति (वन स्टॉप) सेंटर में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। कर्मियों ने अग्निशमन उपकरणों से आग बूझाने की कोशिश की इस दौरान पहुचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
 जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, वन स्टॉप सेंटर की घटना के बाद बिजली विभाग और दमकल विभाग की लापरवाही सामने आई हैं।
सेंटर प्रभारी का कहना है कि गुरुवार शाम से बिजली बार-बार ट्रिप होने की शिकायत के बावजूद विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। आग लगने के बाद भी जेई समेत कई कर्मचारियों को फोन किए गए, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया।।
विस्तार
 मुख्य अग्निशमन अधिकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 5:50 बजे फायर स्टेशन आलमबाग को सूचना मिली कि लोकबंधु अस्पताल परिसर में संचालित आशा ज्योति केंद्र में आग लग गई है। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी धर्मपाल सिंह आलमबाग फायर स्टेशन से दो फायर टेंडर मौके के लिए रवाना किए गए। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आग आशा ज्योति केंद्र के लाइट पैनल में लगी थी और लोकबंधु अस्पताल के अग्निशमन कर्मी पहले से ही आग बुझाने में जुटे हुए थे। फायर कर्मियों ने तत्काल हौज पाइप बिछाकर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग में लाइट पैनल और फॉल्स सीलिंग टूट गई, जबकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
आशा ज्योति केंद्र की प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम से ही बिजली बार-बार ट्रिप हो रही थी। इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। शुक्रवार सुबह आग लगने के बाद जेई समेत विभागीय अधिकारियों को कई बार फोन कर विद्युत आपूर्ति बंद कराने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी ने भी फोन रिसीव नहीं किया।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार प्रातः लगभग 05:30 बजे लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर* में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।सूचना प्राप्त होते ही थाना कृष्णानगर पुलिस एवं अग्निशमन विभाग  की धमकल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा संयुक्त प्रयास से आग पर शीघ्र नियंत्रण प्राप्त करते हुए उसे पूर्णतः बुझा दिया गया।
प्रारम्भिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है।* घटना में किसी प्रकार की *जनहानि नहीं हुई है।
घटना के कारण वन स्टॉप सेंटर में लकड़ी (वुडन) से निर्मित इंटीरियर का *एक कॉलम एवं उसके ऊपर की सीलिंग* आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई है। इसके अतिरिक्त अन्य किसी प्रकार की विशेष क्षति की सूचना नहीं है।