शुक्रवार, 26 जून 2026

सुल्तानपुर :रफ्तार का कहर: मुंशीगंज के पास खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत।||Sultanpur:Speed ​​wreaks havoc: Two youths died after a speeding bike collided with a pole near Munshiganj.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर :
रफ्तार का कहर: मुंशीगंज के पास खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत।
दो टूक : सुल्गोतानपुर जनपद के साईगंज थाना क्षेत्र के मुंशीगंज के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों सुल्तानपुर से अपने गांव लौट रहे थे।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार थाना कूरेभार क्षेत्र के धर्मदासपुर पटना निवासी 20 वर्षीय आदित्य पुत्र राजेश और 32 वर्षीय संजय पुत्र श्यामलाल बाइक से घर जा रहे थे। मुंशीगंज के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक तेज रफ्तार में थी और दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
सूचना पर द्वारिकागंज चौकी प्रभारी अशोक कुमार, दीवान पप्पू कुमार व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और सरकारी एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। संजय की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई।
बताया गया कि संजय मुंबई में रहकर मजदूरी करते थे और कुछ दिन पहले ही घर आए थे। गुरुवार को वह दवा लेने सुल्तानपुर गए थे। संजय अपने पीछे पत्नी शबनम और तीन  छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। वहीं, आदित्य चार भाई दो बहन थे और अविवाहित थे।
सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक ही हादसे में दो युवकों की मौत की खबर से धर्मदासपुर पटना गांव समेत दोनों परिवारों में मातम और कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बाबत थाना अध्यक्ष अखंड देव मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर अन्य विधिक कारवाई की जाएगी