शुक्रवार, 26 जून 2026

मऊ: जमीनी विवाद में गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार, रिवाल्वर समेत 15 कारतूस बरामद।||Mau: A man accused of firing in a land dispute has been arrested; a revolver and 15 cartridges have been recovered.||

शेयर करें:
मऊ: 
जमीनी विवाद में गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार, रिवाल्वर समेत 15 कारतूस बरामद।
दो टूक : मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अइलख में जमीनी विवाद के दौरान गोलीबारी करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रवीण सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक रिवाल्वर, पांच खोखा कारतूस और दस जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार, ग्राम अइलख में जमीनी विवाद के दौरान हुई फायरिंग के संबंध में थाना हलधरपुर पर मु0अ0सं0 131/2026 के तहत धारा 109, 131 बीएनएस एवं 30 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना और आरोपित की तलाश के दौरान पुलिस ने शुक्रवार शाम लगभग 7:19 बजे ग्राम अइलख से अभियुक्त प्रवीण सिंह पुत्र बब्बन सिंह, निवासी ग्राम अइलख, थाना हलधरपुर, जनपद मऊ को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक रिवाल्वर, पांच खोखा कारतूस तथा दस जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है तथा जमीनी विवाद से जुड़े सभी तथ्यों की गहनता से पड़ताल की जा रही है।