मऊ :
कोपागंज समेत अदरी व कुर्थीजापुर में अकीदत और ग़म के साथ निकला 10वीं मोहर्रम का जुलूस।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज, अदरी और कुर्थीजापुर क्षेत्रों में 10वीं मोहर्रम का जुलूस शनिवार को अकीदत, ग़म और मातम के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया। हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और कर्बला के शहीदों की याद में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने जुलूस में हिस्सा लिया।
जुलूस के दौरान जगह-जगह ताज़िए निकाले गए। नौहाख्वानी और मातम के बीच लोगों ने कर्बला के शहीदों को ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश किया। पूरे आयोजन में अमन, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार तथा कोपागंज थाना प्रभारी रोहन राकेश सिंह पुलिस बल के साथ लगातार निगरानी करते रहे। उनकी देखरेख में पूरा जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कर्बला का पैगाम आज भी पूरी इंसानियत को यह संदेश देता है कि सच्चाई, इंसाफ़ और मानवता की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में डटे रहना ही सबसे बड़ी कुर्बानी और बहादुरी है
