गुरुवार, 11 जून 2026

लखनऊ : शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में युवती ने लगाई फांसी,मौत,घर मे करती थी काम।।||Lucknow: A young woman hanged herself in Shalimar Grand Apartments. She worked as a housemaid.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में युवती ने लगाई फांसी,मौत,घर मे करती थी काम।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली हजरतगंज क्षेत्र शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट मे घर मे काम करने वाली एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भे दिया और फांसी लगाने के कारणों की छानबीन शुरु कर दी।
विस्तार : 
पुलिस के अनुसार गुरुवार को थाना हजरतगंज पर प्रियंका शुक्ला पत्नी मनोज शुक्ला,निवासी ए.सी.-01, शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट, थाना हजरतगंज, जनपद लखनऊ द्वारा सूचना दी गई कि उनके यहां घरेलू सहायक (मेड) के रूप में कार्य करने वाली प्रिया पुत्री हरिराम, निवासी अकबरपुर बाजार, थाना माल, जनपद लखनऊ उम्र करीब 19 वर्ष, ने आवास के सर्वेंट रूम में दुपट्टे के सहारे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उक्त सूचना प्राप्त होते ही थाना हजरतगंज पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा शव को पोस्टमार्टम परीक्षण हेतु भेजा जा रहा है। घटना की सूचना पर मृतका के परिजन मौके पर उपस्थित हैं। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में उपलब्ध तथ्यों एवं परिस्थितियों के आधार पर सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।