लखनऊ :
ज्वैलरी शॉप का शटर तोडकर चोरी करने वाला गिट्टा गैंग का सरगना समेत तीन गिरफ्तार,चोरी का माल बरामद।।
दो टूक: राजधानी लखनऊ के थाना-बिजनौर पुलिस टीम ने गिट्टा गैंग की सरगना महिला समेत तीन शातिरों को गिरफ्तार कर ज्वैलर्स दुकान मे हुई चोरी का खुलासा किया। गिरफ्तार तीन शातिर चोरो मे एक महिला व दो पुरुष है। इनके कब्जे से चोरी किये गये सोने, चाँदी के आभूषण (अनुमानित कीमत लगभग 06 लाख रुपये) व घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्कूटी बरामद।
विस्तार :
DCP साउथ अमित कुमार आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना बिजनौर क्षेत्र कमलापुर निवासी मनोज कुमार पुत्र जगदीश की ज्वैलरी की दुकान है दिनांक-01/02.06.2026 की रात्रि अज्ञात चोरों ने दुकान का सटर तोड कर सोने चाँदी के अभूषण व नगदी की चोरी कर ले गए थे। सर्राफा की तहरीरी पर स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना के सफल अनावरण एवं चोरों की गिरफ्तारी हेतु तीन पुलिस टीमें गठित की गयीं। जिनके लगभग 250-300 सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान प्रकाश में आये शातिरों की पहचान सुनिश्चित की गई तथा आज दिनांक-11.06.2026 को किसान पथ अंडरपास के पास सर्विस रोड से बाएं तरफ से तीन संदिग्धों हिरासत मे लेकर पूछताछ के उपरांत गिरफ्तारी कर कब्जे से सोने,चाँदी के अभूषण (अनुमानित कीमत लगभग 06 लाख रुपये) व घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्कूटी बरामद कर न्यायिक अभिरक्षा भेजा जा रहा है
गिट्टा गैंग की सरगना महिला।
पुलिस ने ज्वैलरी शाप मे हुई चोरी का खुलासा करते हुए गिट्टा गैंग की महिला सरगना समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। बन्द पड़ी दुकानो,घरों की रैकी कर शटर काटकर व तोड़कर चोरी करते है । पूर्व मे भी यह गैंग कई घटनाओ को अंजाम दिया है गैंग की सरगना 1. निलोफर उर्फ गिट्टा उर्फ गीता पुत्री मुन्ना खान उम्र करीब 22 वर्ष नि0 दरियापुर निकट ऐवरैडी चौराहा थाना बाजारखाला जिला लखनऊ हाल पता जलालपुर फाटक,चक्की वाली गली थाना पारा जनपद लखनऊ।शिक्षा-कक्षा-5 तक,व्यवसाय-मजदूरी 2. प्रियाँशू उर्फ दिपान्शू पुत्र महेश कुमार उम्र करीब 20 वर्ष नि0 ग्राम आदमपुर थाना नगराम जिला लखनऊ हाल पता संजय नगर नीयर एवरैडी चौराहा मील रोड थाना बाजारखाला लखनऊ।
शिक्षा-कक्षा-8 तक, व्यवसाय-बाइक रिपेयरिंग 3. अमन पुत्र नफीस उर्फ सिराजुद्धीन उम्र करीब 22 वर्ष नि0 मोहल्ला काजीपुरा थाना कोतवाली शहर जनपद बरहाइच हाल पता जलालपुर फाटक ,चक्की वाली गली थाना पारा जनपद लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया। इस गैंग पर लगभग दो दर्जन अपराधिक मामले दर्ज है। गिरफ्तार शातिरों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।
