गुरुवार, 18 जून 2026

लखनऊ : किसान पथ पर बेकाबू डम्फर ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को रौंदा हुई दर्दनाक मौत,एक साथ दो घरों मे मचा कोहराम,दोनो मृतक रिस्ते मे थे साढू।।||Lucknow: An uncontrolled dumper on the Kisan Path crushed two bike riders, resulting in a painful death, chaos in two houses simultaneously, both the deceased were brothers-in-law.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
किसान पथ पर बेकाबू डम्फर ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को रौंदा हुई दर्दनाक मौत,एक साथ दो घरों मे मचा कोहराम,दोनो मृतक रिस्ते मे थे साढू।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली सरोजनीनगर क्षेत्र दरोगा खेड़ा स्थित कानपुर रोड और गहरु अंडरपास के बीच किसान पथ पर बेकाबू डंपर ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को रौंदने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई । बेकाबू डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी थी। इस हृदयविदारक हादसे में दोनों मृतक रिश्ते में साढ़ू थे और दुर्घटना के बाद बाइक समेत डंपर के नीचे फंसकर काफी दूर तक घिसटते चले गए थे और दोनो की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने डंपर का पीछा किया और बिजनौर थाना क्षेत्र में नटकुर अंडरपास के पास उसे पकड़ लिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया। ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।दोनो मृतक आपस मे साढू थे।मृतकों की पहचान मोहनलालगंज के रानीखेड़ा स्थित हरिकंश गढ़ी निवासी रामसेवक यादव (50) और सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र के नकरहा गांव निवासी उनके साढ़ू रामू यादव (45) के रूप में हुई।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार गुरुवार लगभग दोपहर सूचना प्राप्त हुई कि किसान पथ पर गहरू अंडरपास के पास एक डंपर संख्या UP71 AT 9827 द्वारा मोटरसाइकिल संख्या UP32 LA 4605 को टक्कर मार दी गई है तथा मोटरसाइकिल डंपर में फंस जाने के कारण डंपर घटना के बाद आगे बढ़ गया है।  सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित डंपर का पीछा कराया गया तथा *किसान पथ आउटर रिंग रोड स्थित नटकूर के पास डंपर को रोककर चालक को हिरासत में ले लिया गया।*
        पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया, जहां दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मृत्यु होना पाया गया। मृतकों की पहचान निम्नलिखित के रूप में हुई है—
1.रामसेवक पुत्र सूकरु, निवासी रानीखेड़ा, थाना मोहनलालगंज, जनपद लखनऊ, उम्र लगभग 55 वर्ष ।
2. रामू पुत्र नत्था, निवासी ग्राम नकरहा, थाना अटरिया, जनपद सीतापुर, उम्र लगभग 40 वर्ष। पुलिस द्वारा दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है। *दुर्घटना के संबंध में आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं तथा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।डंपर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है
 परिजनों ने बताया कि रामू अपने साढ़ू रामसेवक के गांव नकरहा गए थे। वहां से दोनों बाइक एक ही बाइक से रामसेवक के गांव हरिकंश गढ़ी आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रामू बाइक चला रहे थे। रामसेवक पीछे बैठे थे।
पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए। बाइक डंपर में फंसकर करीब 2 किलोमीटर दूर तक घिसटती चली गई। पुलिस रामू और रामसेवक को लेकर लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामसेवक के परिवार में पत्नी मुन्नी देवी, बेटा रिंकू यादव और तीन विवाहित बेटियां सुदामा, रेखा व बबली हैं। रामू के परिवार में पत्नी अंजू, बेटा निखिल और बेटी शगुन है।