लखनऊ :
असलहे की नोक पर पांच लाख की लूट करने वाले शातिर सात लुटेरे गिरफ्तार, नगदी बरामद।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली बीकेटी क्षेत्रान्तर्गत बख्शी का तालाब स्थित किसान पथ के पास लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर पांच लाख रुपये की लूट करने वाले शातिर सात लुटेरों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार 4.15 लाख नगद बरामद करते हुए खुलासा किया।
● थाना बीकेटी पुलिस ने 05 लाख रुपये की लूट की घटना का किया सफल अनावरण।
● लूटकांड में शामिल 04 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पूर्व में 03 अभियुक्त भेजे जा चुके हैं जेल।
● गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर लूटी गई धनराशि में से ₹4,15,000/- बरामद।
● किसान पथ पर फायरिंग कर लूट की वारदात को दिया गया था अंजाम।
● डीसीपी उत्तरी क्राइम टीम, स्वाट/सर्विलांस एवं थाना बीकेटी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।
● फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं शेष धनराशि की बरामदगी हेतु पुलिस टीमों के प्रयास जारी।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना बीकेटी क्षेत्रान्तर्गत बख्शी का तालाब स्थित किसान पथ के पास लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर बीते 11 जून को अज्ञात बदमाशों द्वारा एक वाहन को ओवरटेक कर असलहों से फायरिंग करते हुए बैग में रखी लगभग ₹5,00,000/- की धनराशि लूट कर फरार हो गए थे। लूट की सूचना मिलते ही थाना बीकेटी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए।
इस सम्बन्ध मे पीडित राकेश कुमार अग्रवाल निवासी डालीगंज, लखनऊ की तहरीर के आधार पर थाना बीकेटी पर मु0अ0सं0-226/2026 धारा 310(2)/317(3)/61(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस उपायुक्त उत्तरी के निर्देशन में थाना बीकेटी पुलिस, स्वाट टीम एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त टीमें गठित की गईं। गठित टीमों द्वारा लगातार सुरागरसी, पतारसी, सीसीटीवी फुटेज विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्य संकलन एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से घटना के अनावरण हेतु प्रयास किए जा रहे थे।
इसी क्रम में दिनांक 15.06.2026 को पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्तों सतवन्त सिंह पटेल, विनय कुमार एवं रोहित कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।
विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी थी। इसी क्रम में दिनांक 17.06.2026 को पुलिस टीम द्वारा भैसामऊ अण्डरपास के पास किसान पथ सर्विस लेन पर घेराबंदी कर घटना में शामिल 04 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ एवं साक्ष्य संकलन के दौरान अभियुक्त सौरभ पाण्डेय उर्फ जार्डन की निशानदेही पर उसके घर के पीछे झाड़ियों में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए प्लास्टिक के डिब्बे से लूट की धनराशि में से ₹4,15,000/- (चार लाख पन्द्रह हजार रुपये) बरामद किए गए।
उक्त महत्वपूर्ण बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(3) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। शेष धनराशि की बरामदगी एवं अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है।
पूछताछ का विवरण -
पुलिस पूछताछ के दौरान लुटेरों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया था लूट की धनराशि का आपस में बंटवारा किया गया था तथा बरामद धनराशि सौरभ पाण्डेय उर्फ जार्डन द्वारा अपने घर के पीछे छिपाकर रखी गई थी।
• मु0अ0सं0 226/2026 धारा 310(2)/317(3)/61(2) बीएनएस थाना बीकेटी, कमिश्नरेट लखनऊ।
गिरफ्तार लुटेरों का नाम-पता।
1. सौरभ पाण्डेय उर्फ जार्डन पुत्र ओम प्रकाश पाण्डेय, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम नौबस्ता, थाना हथगवां, जनपद प्रतापगढ़।
2. आकाश उर्फ अभिषेक प्रताप सिंह पुत्र स्व. बाबा राज सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी उगापुर, थाना कुण्डा, जनपद प्रतापगढ़।
3. विवेक मिश्र उर्फ निलेश मिश्र पुत्र दिनेश मिश्रा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम दरियापुर, पण्डितपुरवा, थाना हथगवां, जनपद प्रतापगढ़।
4. प्रशान्त शुक्ल पुत्र विनोद कुमार, उम्र 22 वर्ष, निवासी शुकुलपुर धीमी, थाना हथगवां, जनपद प्रतापगढ़।
आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्तों में से 02 अभियुक्तों के विरुद्ध हत्या, लूट, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट एवं अन्य संगीन अपराधों से संबंधित अभियोग पंजीकृत पाए गए हैं।–
1.सौरभ पाण्डेय उर्फ जार्डन-
1. मु0अ0सं0 686/2025 धारा 303(2) बीएनएस थाना सुशान्त गोल्फ सिटी, लखनऊ
2. मु0अ0सं0 226/2026 धारा 310(2)/317(3)/61 (2) BNS थाना बीकेटी, लखनऊ
2.आकाश उर्फ अभिषेक प्रताप सिंह –
1. मु0अ0सं0-0391/2021 धारा 147, 148, 149, 302, 307, 34, 504, 506 भादवि थाना नवाबगंज गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज
2. मु0अ0सं0-0424/2021धारा 25, 3 आर्म्स एक्ट थाना नवाबगंज गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज
3. मु0अ0सं0-0506/2020 धारा 120-B, 419, 420 भादवि थाना कुन्डा जनपद प्रतापगढ़
4. मु0अ0सं0-0225/2025 धारा 115(2), 126(2), 190, 191(2), 3(5), 351(3), 352 बीएनएस थाना कुन्डा जनपद प्रतापगढ़
5. मु0अ0सं0-226/2026 धारा 310(2)/317(3)/61 (2) BNSथाना बीकेटी, लखनऊ,अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार लुटेरों के पास से 4,15,000/- (चार लाख पन्द्रह हजार रुपये लूट की गई धनराशि में से बरामद हुई है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम।
क्राइम टीम/अपराध शाखा, लखनऊ
1. उ0नि0 आशुतोष पाण्डेय
2. हे0का0 हबीब खान
3. हे0का0 दिलीप कुमार
थाना बीकेटी पुलिस टीम
1. उ0नि0 सरफराज खान
2. उ0नि0 रामप्रभाव सिंह
3. उ0नि0 अशोक कुमार यादव
4. उ0नि0 अजय गौतम
5. उ0नि0 अजय कुमार वर्मा
6. उ0नि0 अभिमन्यु शाह
7. उ0नि0 प्रतीक कुमार शर्मा
8. उ0नि0 शैलेन्द्र मिश्रा
9. का0 दिलीप कुमार
10. का0 अम्ब्रीष सिंह
11. का0 नितिन कुमार
डीसीपी उत्तरी क्राइम/स्वाट एवं सर्विलांस टीम।
1. उ0नि0 दीपक कुमार (प्रभारी स्वाट/सर्विलांस टीम)
2. हे0का0 मो0 नदीम
3. हे0का0 अमित गौतम
4. का0 अमन शुक्ला
5. हे0का0 अवधेश गिरी
6. हे0का0 संतोष कुमार
7. का0 राघवेन्द्र प्रताप सिंह
