लखनऊ :
घर पर चढ़कर जानलेवा फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,तीन खोखा कारतूस व दो चार पहिया वाहन बरामद किया गया सीज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र ग्राम बरौना मे बेखौफ मिट्टी खनन माफियाओं ने घर पर चढ़कर गाली गलौज एवं जमकर तोड़फोड़ मचाया। विरोध करने पर तीन राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाकर फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी और मुखबिर खास की सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त दो वाहन एवं कारतूस का खोखा बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। वही इनके अन्य फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमे दबिश दे रही है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार विवेक सिंह पुत्र भानू प्रताप सिंह निवासी ग्राम बरौना थाना सुशान्त गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ के द्वारा बीते 16 जून को लिखित तहरीरी देते हुए सूचना दी कि मिट्टी खनन माफिया अभिषेक शर्मा पुत्र पुक्की शर्मा निवासी सेवई थाना सुशान्त गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ उम्र करीब 24 वर्ष 2. दुर्गेश रावत पुत्र संतलाल निवासी सभाखेड़ा थाना सुशांत गोल्फ सिटी ने अपने साथियों के साथ घर पर चढ़कर मकान के गेट पर गाली गलौज करते हुए ईट पत्थर चलाना, जिससे पीड़ित की माँ व बहन को चोट आना तथा 03 से 04 राउण्ड फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश किया। असफल होने पर गांव मे दहशत फैलाकर सभी अपने वाहन से भाग गए।
उपरोक्त सूचना के आधार पर थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ मे मु0अ0सं0- 380/2026 धारा 34/ 351(3)/ 333/ 125/115(2)/352 बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 109(1) बीएनएस विपक्षी 1. अभिषेक शर्मा पुत्र पुक्की शर्मा निवासी सेवई थाना सुशान्त गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ उम्र करीब 24 वर्ष 2. दुर्गेश रावत पुत्र संतलाल निवासी सभाखेड़ा थाना सुशांत गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ उम्र करीब 26 वर्ष व 04 चार पहिया वाहन से आये अन्य अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है।
उपरोक्त घटना के सफल अनावरण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया, तथा मुखबिर की सूचना पर अवध ईट भट्ठा ग्राम बरौना से अभिषेक शर्मा व दुर्गेश रावत उपरोक्त को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त 03 अदद 09 mm खोखा कारतूस व 02 चार पहिया वाहन को सीज किया गया तथा अभियुक्तगण अभिषेक शर्मा, दुर्गेश रावत उपरोक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया व अन्य वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगी है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरणः-
1. अभिषेक शर्मा पुत्र स्व0 नन्दकिशोर शर्मा ग्राम सेवई थाना सुशान्त गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ उम्र करीब 24 वर्ष।
2. दुर्गेश रावत पुत्र सन्तलाल निवासी सभाखेड़ा थाना पीजीआई जनपद लखनऊ उम्र करीब 26 वर्ष।
फरार चल रहे आरोपी
• शिवा पुत्र अज्ञात निवासी कालूविरनखेड़ा थाना सुशान्त गोल्फ सिटी, लखनऊ।
• कृष्णा सिंह पुत्र अज्ञात निवासी कूल्लीखेड़ा सरसवां थाना सुशान्त गोल्फ सिटी, लखनऊ।
आपराधिक इतिहास-
• गिरफ्तार अभिषक शर्मा के विरुद्ध कुल-01 अभियोग पंजीकृत हैं-
1. मु0अ0सं0-380/2026 धारा 34/351(3)/352/125/115(2)/109(1) बीएनएस व 3/25 आमर्स एक्ट थाना सुशान्त गोल्फ सिटी कमिश्नरेट लखनऊ।
2. मु0अ0सं0 252/2024 धारा 323/504/506 भादवि थाना सुशान्त गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ ।
•आरोपी दुर्गेश रावत के विरुद्ध कुल-01 अभियोग पंजीकृत हैं-
1. मु0अ0सं0-380/2026 धारा 34/351(3)/352/125/115(2)/109(1) बीएनएस व 3/25 आमर्स एक्ट थाना सुशान्त गोल्फ सिटी कमिश्नरेट लखनऊ।
2. मु0अ0सं0 902/2018 धारा 147/323 भादवि थाना पीजीआई जनपद लखनऊ ।
-अनावरित अभियोग का विवरण-
1. मु0अ0सं0-380/2026 धारा 34/351(3)/352/125/115(2)/109(1) बीएनएस व 3/25 आमर्स एक्ट थाना सुशान्त गोल्फ सिटी कमिश्नरेट लखनऊ।
• आरोपी अभिषेक शर्मा उपरोक्त मिट्टी का कारोबार, दुर्गेश रावत उपरोक्त रेस्टोरेंट चलाता है ।
बरामदगी का विवरणः-
03 अदद 09 mm खोखा कारतूस बरामद।
02 चार पहिया वाहन बरामद।
-गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 हिमांशु तिवारी
2. उ0नि0 महेन्द्र नाथ यादव
3. हे0का0 गिरजेश यादव
4. हे0का0 खुर्शीद आलम
