शुक्रवार, 12 जून 2026

लखनऊ : न्यू पुलिस लाइन यार्ड मे खड़े वाहनों से समान चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार,माल बरामद।।Lucknow: Two notorious thieves who stole goods from vehicles parked in the New Police Line yard were arrested and the goods were recovered.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
न्यू पुलिस लाइन यार्ड मे खड़े वाहनों से समान चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार,माल बरामद।।
दो टूक  : राजधानी लखनऊ के थाना-पीजीआई क्षेत्र के कल्ली पश्चिम मे स्थित न्यू पुलिस लाइन मे बने यार्ड मे खड़े  वाहनों से चोरी करते हुए दो शातिर चोरों को माल समेत पुलिस ने पकड़ लिया । पूछताछ के उपरांत थाना पीजीआई पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई मे जुटी हुई है।
विस्तार : थाना पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार सिंह बताया कि एकीकृत वाहन यार्ड, कल्ली पश्चिम, न्यू पुलिस लाइन से वाहन की स्टेपनी चोरी करने का मामला है दिनांक 11.06.2026 को न्यू पुलिस लाइन यार्ड मालखाना राजीव सोनकर अपने हमराह मु0आ0 एपी प्रमोद कुमार यादव, मु0आ0 सीपी रोहित सिंह एवं गार्द कमाण्डर राजेश कुमार के साथ एकीकृत वाहन यार्ड का नियमित गश्त एवं सुरक्षा ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें यार्ड की बाउंड्री वाल की ओर से खटपट की आवाज सुनाई दी। पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया तो देखा गया कि दो व्यक्ति वाहन की एमआरएफ स्टेपनी में रंगीन गमछा बांधकर उसे बाउंड्री वाल के ऊपर खड़े दूसरे व्यक्ति की सहायता से यार्ड के बाहर फेंकने का प्रयास कर रहे थे। संदिग्ध गतिविधि देखकर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए दोनों व्यक्तियों को घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में अपना नाम.लक्ष्मन पुत्र बाबू, दूसरे ने महेन्द्र पुत्र तोती निवासी गांधी ग्राम, निकट वृंदावन योजना, थाना पीजीआई, लखनऊ का रहने वाला बताया।  मालखाना ने दोनों युवकों को चोरी के समान सहित पीजीआई पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मालखाना राजीव सोनकर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनो शातिर युवकों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की है।