लखनऊ :
काल सेण्टर मे साइबर ठगी का चल रहा था सम्राज्य पांच गिरफ्तार।
ऑनलाईन नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों को बनाया निशाना।
दो टूक : साइबर क्राइम सेल व साइबर थाना लखनऊ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा, देशभर के नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाईन नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के पांच जालसाजो को गिरफ्तार कर लिया गया तथा कॉल सेन्टर में ठगी में प्रयोग किये जा रहे 11 की-पैड मोबाइल फोन, 02 एन्ड्रायड मोबाइल फोन, एक अदद लैपटॉप, 102 वर्क डाटा शीट, 26 वर्क फर्जी ज्वानिंग लैटर, एप्रूबल लेटर, रजिस्ट्रेशन लेटर इत्यादि बरामद हुआ है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार साइबर अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाने एवं घटित घटनाओ के त्वरित सफल अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम मे संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय), पुलिस उपायुक्त (अपराध), अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) के दिशा निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त साइबर क्राइम सेल के संयुक्त पर्यवेक्षण मे एवं प्रभारी साइबर क्राइम सेल व साइबर थाना के नेतृत्व में उनकी संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक-12.06.2026 को, देशभर के नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाईन नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 नफर शातिरो को गिरफ्तार किया गया, तथा कॉल सेन्टर में ठगी में प्रयोग किये जा रहे 11 अदद की-पैड मोबाइल फोन, 02 एन्ड्रायड मोबाइल फोन, एक अदद लैपटॉप, 102 वर्क डाटा शीट, 26 वर्क फर्जी ज्वानिंग लैटर, एप्रूबल लेटर, रजिस्ट्रेशन लेटर इत्यादि बरामद किये गये।
●गौरतलब हो कि-- विभिन्न राज्यों की पुलिस द्वारा साईबर अपराध से सम्बन्धित उपलब्ध कराये जा रहे डाटा के अवलोकन व उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में वढ़ते साईबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, साईबर अपराधियों को पकड़ने व अवैध कॉल सेन्टरों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में, विभूतिखण्ड थाना क्षेत्र में साईबर क्राइम टीम द्वारा छापे मारी की गयी जिसमें जेएस टॉवर में चतुर्थ तल से 05 नफर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगणों के कॉल सेन्टर से ठगी में प्रयोग किये जा रहे 11 अदद की-पैड मोबाइल फोन, 02 एन्ड्रायड मोबाइल फोन, एक अदद लैपटॉप, 102 वर्क डाटा शीट, 26 वर्क फर्जी ज्वानिंग लैटर, एप्रूबल लेटर, रजिस्ट्रेशन लेटर इत्यादि बरामद किये गये। कॉल सेन्टर से बरामद की-पैड मोबाइल फोनों के नम्बर , आईएमईआई को एनसीआरपी पोर्टल पर चेक किया गया तो पाया गया कि उन मोबाइल नम्बरों/आईएमईआई पर देशभर से ऑनलाईन कम्पलेन्ट प्राप्त हुयी, जिनमें शिकायतकर्ताओं को अमूल, अमेजन, इन्फोसिस, फ्लिपकार्ट, मैनकाइन्ड, सुजुकी, पार्ले, सिपला आदि कम्पनियों में ऑनलाईन जॉब दिलाने के नाम पर ठगी की गयी है। जिसके क्रम में साइबर थाना लखनऊ में मु0अ0सं0 73/2026 धारा 318(4)/319(2)/336(2)/338/340(2)/ 3(5) बीएनएस,2023 व 66डी आईटी एक्ट पंजीकृत हुआ है।
●काल सेण्टर के नाम -- पुलिस पूंछताँछ का विवरण गिरफ्तार शातिर ठग जीसन खान व उसके सहयोगियों से उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में पूंछताँछ की गयी तो द्वारा वताया गया कि वह तथा उसके साथी मिलकर Fresherworld.com, Shine.com से प्राइवेट नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों का डाटा खरीदते हैं, उसके पश्चात अपने कॉल सेन्टर में कार्यरत सहकर्मियों से नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों को कॉल कराते हैं, जब कोई अभ्यर्थी नौकरी का इच्छुक होता है, तो उसकी कॉल मुझे ट्रान्सफर कर दी जाती है।
इसके पश्चात मैं तथा मेरे साथी उन लोगों को अमूल, अमेजन, इन्फोसिस, फ्लिपकार्ट, मैनकाइन्ड, सुजुकी, पार्ले, सिपला इत्यादि कम्पनियों में अच्छी सैलरी पर नौकरी दिलाने का झाँसा देते हुये उन्हें उक्त कम्पनियों के फर्जी ज्वानिंग लैटर, एप्रूबल लेटर, रजिस्ट्रेशन लेटर इत्यादि व्हॉटसप के माध्यम से भेजकर उन्हें विश्वास में लेकर रजिस्ट्रेशन फीस, गेट-पास चार्ज, इन्टरव्यू चार्ज आदि के नाम पर उनसे ठगी का पैसा अपनें साथियों के माध्यम से उपलब्ध कराये गये फर्जी बैंक खातों में स्थानान्तरित करा लेते हैं।
गिरफ्तार का नाम पता --
01.जीशान खान पुत्र रहमत हुसैन निवासी - (स्थायी पता) बुद्ध बाजार, शाहाबाद, थाना शाहाबाद, जनपद हरदोई वर्तमान पता: थाना हुसैनगंज के सामने, जयनारायण रोड, लखनऊ (मैनेजर)
02. सतीश पाल पुत्र सीताराम पाल निवासी ग्राम कठसारी पोस्ट कठसारी थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर हालपता- जयनरायण रोड, निकट हुसैनगंज थाना लखनऊ उम्र 23 वर्ष (टीम लीडर/कॉलर)
03.सोनाली चौरसिया पुत्री रामनरेश चौरसिया निवासी सफीपुर थाना सफीपुर जनपद उन्नाव उम्र 19 वर्ष (कॉलर)
04. शिवानी वर्मा पुत्री स्वामी दयाल वर्मा निवासी ग्राम बिलरांवा थाना सफीपुर जनपद उन्नाव उम्र 21 वर्ष (कॉलर)
05.नीलू वर्मा पुत्री स्वामी दयाल वर्मा निवासी ग्राम बिलरांवा थाना सफीपुर जनपद उन्नाव उम्र 19 वर्ष (कॉलर)
अनावरण किये गये अभियोग का विवरण-
01-मु0अ0सं0 73/2026 धारा 318(4)/319(2)/336(2)/338/340(2)/ 3(5) बीएनएस,2023 व 66डी आईटी
-आपराधिक इतिहास-
01. अभियुक्तों के द्वारा कॉल सेन्टर में प्रयोग किये जा रहे मोबाइल नम्बर, आईएमईआई, बैंक खातों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में साइबर पुलिस पोर्टल पर लाखों रुपये की ठगी से सम्बन्धित 60 से अधिक ऑनलाईन शिकायत दर्ज हैं । जिनसे सम्पर्क कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी का विवरण।
(I) फ्रॉड में इस्तेमाल किये जाने वाले मोबाइल फोन – (11 अदद कीपेड फोन, 02 एन्ड्रायड मोबाइल फोन)
1-एक अदद कीपैड फोन लावा वारंग गहरा नीला आईएमईआई 351061230919166, 351061230919174, मो0न0- 9598728387
2-एक अदद कीपैड फोन हीरो वारंग आसमानी नीला आईएमईआई 355940431814845, 355940431814852, मो0न0- 8960512262
3-एक अदद कीपैड फोन मोटोरोला वारंग हल्का हरा आईएमईआई 356775718887646, 356775718889147, मो0न0- 7232924984
4-एक अदद कीपैड फोन हीरो वारंग आसमानी नीला आईएमईआई 358822235265720, 358822235265738, मो0न0- 9005790245
5-एक अदद कीपैड फोन हीरो वारंग नीला आईएमईआई 357135971972834, 357135971972842, मो0न0- 9598254226
6-एक अदद कीपैड फोन हीरो वारंग काला आईएमईआई 355940435841042, 355940435841059, बिना सिम के।
7-एक अदद कीपैड फोन हीरो वारंग आसमानी नीला आईएमईआई 355940431473600, 355940431473618, बिना सिम के।
8-एक अदद कीपैड फोन हीरो वारंग आसमानी नीला आईएमईआई 355940431813482, 355940431813490, बिना सिम के।
9-एक अदद कीपैड फोन लावा वारंग नीला आईएमईआई 351291263484081, 351291263484099, बिना सिम के।
10-एक अदद कीपैड फोन जियो भारत वारंग नीला आईएमईआई 350475748756582, बिना सिम के।
11-एक अदद कीपैड फोन एचएमडी वारंग काला आईएमईआई 354041630302046, 354041630302053, मो0न0 – 8601309073 व 7897508139 ।
12-एक अदद एन्ड्रायड रियल-मी फोन वारंग नीला आईएमईआई 865868042584155, 865868042584148, मो0न0 – विना सिम के जिसमें व्हॉटसप विजनेस एकाउण्ट मो0नं0 8960512262 से उपयोग में है।
13-एक अदद एन्ड्रायड अप्पो फोन वारंग नीला आईएमईआई 866195051168350, 866195051168343, मो0न0 – विना सिम के। जिसमें व्हॉटसप विजनेस एकाउण्ट मो0नं0 8881332739 से उपयोग में है।
(II) एक अदद लैपटॉप HP Desktop- वारंग काला
(III) 102 वर्क डाटा शीट
(IV) 26 वर्क फर्जी ज्वानिंग लैटर, एप्रूबल लेटर, रजिस्ट्रेशन लेटर इत्यादि
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
साईबर क्राइम सेल, कमिश्नरेट लखनऊ पुलिस टीम साइबर थाना कमिश्नरेट लखनऊ की पुलिस टीम
• प्र0नि0 सुनील कुमार सिंह
• उ0नि0 राकेश मिश्रा
• हे0का0 संतोष गौतम
• का0 जय प्रकाश यादव
• का0 अविनाश वर्मा
• का0 सनीफ रज़ा
• का0 मो0 आमिर खान • उ0नि0 गुलाम हुसैन
• का0 नवीन राय
• म0का0 प्रियंका शाक्य
साइबर अपराध से बचने के लिये सुझाव :-
• OTP, CVV, PIN या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।
• बैंक/सरकारी अधिकारी कभी भी फोन पर गोपनीय जानकारी नहीं मांगते।
• अनजान लिंक, APK फाइल या QR कोड स्कैन करने से बचें।
• स्क्रीन शेयरिंग ऐप (AnyDesk, TeamViewer आदि) केवल विश्वसनीय स्थिति में ही उपयोग करें।
• सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी (मोबाइल, DOB, लोकेशन) सार्वजनिक न करें।
• फर्जी लोन, जॉब, इनाम या ट्रेडिंग ऑफर्स से सतर्क रहें।
• अपने बैंक खाते और UPI ऐप में SMS/ईमेल अलर्ट हमेशा चालू रखें।
• नियमित रूप से पासवर्ड बदलें और मजबूत पासवर्ड (Strong Password) का उपयोग करें।
• सार्वजनिक Wi-Fi पर बैंकिंग या वित्तीय लेनदेन करने से बचें।
“साइबर अपराधियों द्वारा प्रायः अज्ञात कॉल पर जॉब दिलाने का प्रलोभन देकर नौकरी देने के नाम पर ठगी की जाती है, जिससे सावधान रहें। तथा साइबर अपराधियों के द्वारा बैंक अपडेट, KYC या YONO SBI जैसे बहाने बनाकर लोगों से गोपनीय बैंकिंग जानकारी प्राप्त की जाती है। नागरिकों को सचेत रहने की आवश्यकता है कि वे किसी भी अज्ञात कॉल या लिंक पर अपनी बैंकिंग डिटेल साझा न करें। किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते प्रभावी कार्यवाही संभव हो सके।
