लखनऊ :
शादी झांसा देकर छात्रा का किया यौवन-शोषण,पीडिता की शिकायत पर केस दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र मे पढाई के दौरान युवक ने सहपाठी छात्र को शादी का झांसा देकर दो साल तक यौवन शोषण करता रहा। छात्रा ने शादी के लिए जब दबाव बनाया तो युवक करने से मुकर गया। पीडिता ने मोहनलालगंज कोतवाली मे तहरीर देकर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार पीजीआई क्षेत्र की रहने वाली छात्रा ने बताया वो मोहनलालगंज के एक सरकारी स्कूल में दो साल पहले हाईस्कूल में पढती थी तो साथ में पढने वाले सहपाठी छात्र गौरव गौतम निवासी शिवढरा से बातचीत होने लगी जिसके बाद गौरव ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया।बालिग होने पर जब उसने साथी छात्र पर शादी का दबाब बनाया तो इंकार कर दिया ओर दहेज में पांच लाख रूपये समेत अन्य सामान दिये जाने पर ही शादी किये जाने की बात कही तो छात्रा के होश उड़ गये।जिसके बाद पीड़ित छात्रा ने मोहनलालगंज कोतवाली पुलिस से पूरे मामले की लिखित शिकायत करते हुये आरोपी के विरूद्व कार्यवाही की मांग की।
इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया पीड़ित छात्रा के द्वारा दी गयी तहरीर पर आरोपी के विरूद्व दुष्कर्म समेत पास्को एक्ट की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गयी हैं।
