लखनऊ :
एक बच्चे की मां प्रेमी संग हुयी फरार,
वीडियो वायरल होने पर पंचायत में टूटा रिश्ता।
दो टूक : लखनऊ के निगोहां इलाके की रहने वाली एक विवाहिता प्रेमी संग फरार हो गई। प्रेमी के साथ की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर दोनो पक्षों की आयोजित पंचायत में विवाहिता का रिश्ता टूट गया।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना निगोहां क्षेत्र का मामला--घर से मंदिर दर्शन की बात कहकर निकली एक विवाहिता का अपने कथित प्रेमी के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद महिला का वैवाहिक जीवन बिखर गया। थाने में घंटों चली पंचायत के बाद भी जब बात नहीं बनी, तो दोनों पक्षों की राहें जुदा हो गईं। दो वर्षीय मासूम बेटी फिलहाल मां के साथ मायके चली गई है। मामले में अब कोर्ट के जरिए तलाक लेने की चर्चाएं तेज हैं।जानकारी के अनुसार, निगोहां के एक गांव निवासी युवक का विवाह 9 वर्ष पूर्व हुआ था। दोनों की दो साल की एक बेटी भी है। पति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 8 जून को उसकी पत्नी रिश्तेदारों और परिचितों के साथ राजस्थान (मेंहदीपुर बालाजी) दर्शन करने की बात कहकर घर से निकली थी। इसी बीच विवाहिता का उसके कथित प्रेमी के साथ एक वीडियो उसकी फेसबुक आईडी पर अपलोड हो गया। जब पति और उसके परिजनों को इसकी भनक लगी तो उनके होश उड़ गए।वीडियो वायरल होने से आहत पति बुधवार को निगोहां थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों को थाने बुलाया। थाने में ही दोनों पक्षों के बीच घंटों मैराथन पंचायत चली और समझौते का प्रयास किया गया। हालांकि, पति पत्नी के साथ रहने को तैयार नहीं हुआ और दोनों के बीच किसी भी निष्कर्ष पर सहमति नहीं बन सकी।
मासूम बेटी गई मां के साथ, अब कोर्ट की तैयारी....
सहमति न बनने पर महिला अपनी दो वर्षीय बेटी को लेकर मायके चली गई, जबकि पति अपने घर लौट आया। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि दोनों पक्षों में अब आपसी कड़वाहट इतनी बढ़ चुकी है कि वे न्यायालय के माध्यम से कानूनी रूप से तलाक लेने की तैयारी कर रहे हैं।निगोहा एसआई अनूप तिवारी ने बताया कि पति की तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों को थाने बुलाकर आपस में बातचीत कराई गई थी। फिलहाल आपसी सहमति नहीं बन पाने के कारण दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए हैं। यदि भविष्य में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत या कानूनी कार्रवाई की मांग की जाती है, तो जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
