गुरुवार, 11 जून 2026

लखनऊ : विभूतिखंड थाने पर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन,पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप।||Lucknow: Lawyers protest at Vibhutikhand police station, accusing police of indecency.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
विभूतिखंड थाने पर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन,पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप।
दमाद ससुर का विवाद पहुचा थाने एफआईआर दर्ज।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना विभूति खण्ड पर गुरुवार देर शाम मारपीट मामले प्रार्थना पत्र देने थाने पहुंचे अधिवक्ता ने पुलिस पर अभद्रता एवं अब्यवहार का आरोप लगाते हुए थाना परिसर मे विरोध प्रदर्शन करने लगे थे। काफी समझाने बुझाने के बाद अधिवक्ता शांत हुए। मामला परिवारिक विवाद का है एक पक्ष ने तहरीर दे रखी है दूसरा अधिवक्ता है जो तहरीर देने गए हुए थे।
विस्तार :
पुलिस के मुताबिक दिनांक 10 जून को गंगाधर त्रिपाठी मूल निवासी जनपद हरदोई, द्वारा थाना विभूतिखण्ड पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अधिवक्ता पंकज मिश्रा के विरुद्ध चंद्रा आई हॉस्पिटल में मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया था।
वहीं दूसरी ओर अधिवक्ता पंकज मिश्रा द्वारा भी एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर आरोप लगाया गया कि गंगाधर त्रिपाठी द्वारा उनकी माता के साथ अभद्र भाषा प्रयोग
किया गया तथा उन्हें धमकी दी गई। 
उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना विभूतिखण्ड पर मु0अ0सं0 196/2026, धारा 131/352/351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अधिवक्ता पंकज मिश्रा द्वारा अपने समर्थकों के साथ थाना परिसर पहुंचकर उनके प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की गई। इस दौरान इनके द्वारा अन्य विभिन्न आरोप लगाए गए, जिनके संबंध में तथ्यों की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विवेचना के दौरान दोनों पक्षों के मध्य पारिवारिक संबंध होने की जानकारी प्राप्त हुई है। जांच में ज्ञात हुआ कि पंकज मिश्रा और गंगाधर त्रिपाठी के एक दूर के रिश्ते में दामाद लगते हैं तथा दोनों पक्षों के मध्य पूर्व से पारिवारिक विवाद एवं आपसी मतभेद चले आ रहे हैं।
प्रकरण के संबंध में अस्पताल से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण एवं विश्लेषण किया जा रहा है। साथ ही गंगाधर त्रिपाठी द्वारा प्रस्तुत शिकायत पत्र की जांच भी प्रचलित है। उपलब्ध साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विधिसम्मत जांच की जा रही है। वर्तमान में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य एवं पूर्णतः नियंत्रण में है।