लखनऊ : शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली मोहनलालगंज पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है।
• पॉक्सो एक्ट एवं बीएनएस की धाराओं में आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया
विस्तार :
पुलिस के अनुसार कोतवाली
मोहनलालगंज मे तहरीर देते हुए पीड़िता द्वारा आरोप लगाया गया कि लगभग तीन वर्ष पूर्व जब वह कक्षा-10 की छात्रा थी तथा नाबालिग थी, उसी दौरान उसकी पहचान गौरव पुत्र बृजलाल निवासी ग्राम शिवढरा, थाना मोहनलालगंज, जनपद लखनऊ से हुई। आरोप है कि अभियुक्त विद्यालय आने-जाने के दौरान उससे संपर्क स्थापित करता था तथा धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इसके पश्चात अभियुक्त उसे अपनी बातों में फंसाकर शादी का आश्वासन देने लगा तथा विद्यालय छोड़ने एवं वापस लाने के बहाने उसके निकट संपर्क में रहा।
पीड़िता के अनुसार अभियुक्त द्वारा विवाह का झूठा आश्वासन देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए। साथ ही अभियुक्त द्वारा अपने परिजनों से भी विवाह के संबंध में बातचीत कराकर विश्वास दिलाया गया। बाद में जब पीड़िता द्वारा विवाह करने के लिए कहा गया तो अभियुक्त एवं उसके परिजनों ने विवाह से इंकार कर दिया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मोहनलालगंज पर मु0अ0सं0 216/2026, धारा 69/352/351(3) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान आरोपों की जांच की गई, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सत्य पाए गए, उक्त प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना मोहनलालगंज पुलिस द्वारा दिनांक 11.06.2026 को आरोपी गौरव पुत्र बृजलाल, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी ग्राम शिवढरा, थाना मोहनलालगंज, जनपद लखनऊ को उसके घर से समय करीब 12:30 बजे गिरफ्तार किया गया। इसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
