शनिवार, 13 जून 2026

लखनऊ : पैसा दोगुना करने के नाम पर बुलाकर लूटपाट करने वाले सिण्डीकेट गिरोह के चार गिरफ्तार।।Lucknow: Four members of a syndicate gang who used to rob people by luring them in the name of doubling their money have been arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
सिपाही चला रहा था सिण्डीकेट का गिरोह,तीन साथियों के गिरफ्तार।।
गिरोह,पैसा दोगुना करने के नाम पर बुलाकर करता था लूटपाट।
दो टूक : लखनऊ के थाना चिनहट इलाके मे पैसा दोगुना करने के नाम पर बुलाकर लूटपाट करने वाले सिण्डीकेट गिरोह का भण्डाफोड़ करते हुए पुलिस टीम ने सिपाही समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर कब्जे से एक लाख 25 हजार रुपए नगद और घटना में प्रयुक्त दो कार  बरामद किया। इनके अन्य साथियों की तलाश पुलिस कर रही है।
विस्तार : 
पुलिस के अनुसार पीडित प्रभाकर सिंह  निवासी सेक्टर पांच गिरिधर कुन्ज वृंदावन कालोनी, तेलीबाग पीजीआई लखनऊ ने बीते 10 जून को थाना चिनहट पर तहरीर देते हुए बताया कि मेरे भाई और उसके मित्र को एक कम्पनी में रूपये निवेश कर कम समय में काफी अधिक मुनाफे का प्रलोभन देकर चिनहट आफिस मे बुलाया जहाँ लूटपाट कर नगदी लूट लिया। मिली नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0-314/2026 धारा- 318(4)/140(1)/115(2)/351(3)/310(2) बीएनएस बनाम-01. जय प्रकाश यादव 02.आनंद दुबे व 04 अन्य साथी अज्ञात वाहन के खिलाफ पंजीकृत किया गया।  जिसकी विवेचना अति0नि0 अमित कुमार सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है।
 शातिर बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित की गयी। गठित टीमों द्वारा उपरोक्त घटना में संलिप्त प्रकाश में आये शातिर जावेद हुसैन,आसिफ,प्रवेश त्रिपाठी, सिपाही पूरन सिंह को गिरफ्तार कर कब्जे से 1,25,000/- रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त 02 अदद कार को बरामद किया गया। चारों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
इस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार गिरोह योजनाबृद्ध तरीके से सिण्डीकेट टीम के रूप में कम्पनी में रूपये निवेश करने व उन रूपयों को कम समय में 02 गुना का प्रलोभन देकर बुलाता है जब ज्ञात हो जाता है कि इनके पास मोटा कैश है तब बाहर निकलते ही दूसरी टीम रोकर पुलिस की विभिन्न शाखा का फर्जी नाम लेकर धोखाधडी, फर्जीवाडा, डरा धमकाकर पैसा एठने व उनके साथ लूटपाट कर पैस लूट लिया जाता है। गिरफ्तार सिपाही को निलम्बित कर विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
DCP पूर्वी ने दी जानकारी --