शुक्रवार, 19 जून 2026

गोण्डा- सपा नेता सुरेश शुक्ला को इटियाथोक में पुलिस ने रोका, जनता व किसानों की समस्या को लेकर सीएम को देने जा रहे थे ज्ञापन

शेयर करें:
गोण्डा- यूपी सीएम का आज गोण्डा में आगमन हुआ और उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यो की समीक्षा की। सीएम को ज्ञापन देने जनपद मुख्यालय गोंडा जा रहे सुरेश कुमार शुक्ल पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी जनपद गोंडा को रामदेव नगर, इटियाथोक गोंडा स्थित कैंप कार्यालय के सामने गोंडा बलरामपुर राजमार्ग पर पुलिस द्वारा जबरन रोक दिया गया और आगे नही जाने दिया गया। यह आरोप लगाते हुए श्री शुक्ल ने मीडिया को बताया कि विधानसभा क्षेत्र मेहनौन के किसानों एवं जनता के कठिनाइयों को दूर करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलकर उनको ज्ञापन देने की योजना थी, लेकिन नही जाने दिया गया। श्री शुक्ल ने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने से जबरन रोका जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।