गोण्डा- सीएम योगी का आगमन आज गोण्डा में हुवा और उन्होंने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा की। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय जो कि जनसमस्या को लेकर सीएम से मुलाकात करने वाले थे, उनको वहां जाने से पूर्व हाउस अरेस्ट कर लिया गया। शिवम ने मीडिया को बताया कि गोंडा-बलरामपुर राजमार्ग पर इटियाथोक स्थित जर्जर बिसुही पुल के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने की योजना थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें आज सुबह से उनके घर पर ही रोक रखा है। शिवम के घर पर एक उपनिरीक्षक सहित छह पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। उन्हें घर से बाहर निकलने या गोंडा जाने की अनुमति नहीं दी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोंडा दौरे के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है। शिवम ने बताया कि राष्ट्रीय छात्र पंचायत ने पहले भी इस पुल के निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किए हैं और जल्द ही कार्य शुरू करने का आस्वाशन मिला था किंतु आज तक काम नही आरम्भ हुवा। वहीं दूसरी तरफ इटियाथोक थाना के प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने शिवम के हाउस अरेस्ट किये जाने का खंडन किया।