अम्बेडकरनगर :
प्रतिबंधित लकड़ी की तस्करी करने वाले
चार तस्कर गिरफ्तार,पेड़ कट्टों में हड़कंप।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद में अपराध एवं अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भीटी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक कृष्णबली सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित पेड़ों की लकड़ी की तस्करी में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 अदद आम के बोट, 07 अदद महुआ के बोट तथा तस्करी में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में कप्तान सिंह उर्फ धर्मेन्द्र सिंह निवासी अर्जुनपुर थाना अहिरौली, रामचन्द्र यादव निवासी भोजपुर थाना भीटी, धर्मेन्द्र कुमार निषाद निवासी सुबराहा परवरभारी थाना भीटी तथा मोहम्मद आमीन निवासी बैगमगंज मकबरा, थाना कैंट जनपद अयोध्या शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात करीब 10:40 बजे पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर चारों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर थाना भीटी में मु0अ0सं0 112/26 के तहत धारा 4/10 यूपीपीटी एक्ट एवं 3/28 ट्रांजिट एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इंस्पेक्टर भीटी कृष्ण बली सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत इस कार्रवाई को अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
