मंगलवार, 30 जून 2026

लखनऊ :मोहनलालगंज तहसील में 13 सूत्रीय मांगों को लेकर सपा का जोरदार प्रदर्शन।||Lucknow:SP held a strong protest in Mohanlalganj tehsil over 13-point demands.||

शेयर करें:
लखनऊ :
मोहनलालगंज तहसील में 13 सूत्रीय मांगों को लेकर सपा का जोरदार प्रदर्शन।
दो टूक : लखनऊ मोहनलालगंज के सपा सांसद ने समर्थको के साथ महंगाई, पेपर लीक, किसान उत्पीड़न, महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए ,राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम व एसीपी को सौंपा है।
विस्तार :
 मोहनलालगंज तहसील मुख्यालय पर सोमवार को सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद एवं अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों, पेपर लीक, किसान उत्पीड़न, महंगी बिजली, महिला उत्पीड़न, फर्जी एनकाउंटर तथा प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।धरने को संबोधित करते हुए सांसद आर.के. चौधरी ने कहा कि प्रदेश और देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार से त्रस्त है। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, युवाओं का भविष्य लगातार पेपर लीक की घटनाओं से बर्बाद हो रहा है और प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी।जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। महंगाई लगातार बढ़ रही है, आम आदमी का जीवन कठिन हो गया है और महिलाओं व किसानों के साथ अन्याय की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह असफल रही है और जनता इसका जवाब आने वाले चुनावों में देगी।धरना-प्रदर्शन के उपरांत सांसद आर.के. चौधरी एवं जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत ने उप जिलाधिकारी पवन पटेल एवं एसीपी आर.के. सिंह को राज्यपाल के नाम संबोधित 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।धरना-प्रदर्शन में सपा प्रदेश सचिव अमर पाल सिंह, पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव, अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव श्रवण यादव, विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अर्चना रावत, युवजन सभा प्रदेश सचिव विजय यादव, सपा नेता राम समुझ रावत, जिला उपाध्यक्ष नवनीत सिंह, जिला सचिव ज्ञानेन्द्र सिंह सहित सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।