शुक्रवार, 12 जून 2026

गौतमबुद्धनगर: 13 से 20 जून तक बंद रहेगा मारीपत-चिपयाना रेलवे फाटक, आरओबी से होकर गुजरेंगे वाहन!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: 13 से 20 जून तक बंद रहेगा मारीपत-चिपयाना रेलवे फाटक, आरओबी से होकर गुजरेंगे वाहन!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//गौतमबुद्धनगर, 12 जून। मारीपत-चिपयाना रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित रेलवे फाटक संख्या 150/SPL पर मरम्मत कार्य के चलते आगामी 13 जून से 20 जून 2026 तक सड़क यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान रेलवे फाटक वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।

उत्तर मध्य रेलवे, दादरी के अधिकारियों के अनुसार रेलवे फाटक पर आवश्यक मरम्मत एवं सुरक्षा संबंधी कार्य कराए जाएंगे। इसके चलते 13 जून की सुबह 8 बजे से 20 जून की शाम 6 बजे तक इस मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

रेलवे प्रशासन ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हुए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने का अनुरोध किया है। बंदी अवधि के दौरान यातायात संचालन के लिए चिपयाना के समीप किलोमीटर संख्या 1425/26-28 पर स्थित रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का प्रयोग किया जा सकेगा।

प्रशासन ने नियमित रूप से इस मार्ग का उपयोग करने वाले लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने मार्ग की योजना बनाएं, ताकि जाम और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।।