सोमवार, 15 जून 2026

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई: सेक्टर-126 पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा, अन्य की तलाश जारी!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई: सेक्टर-126 पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा, अन्य की तलाश जारी!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा। थाना सेक्टर-126 पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमले से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से सेक्टर-131 स्थित पुश्ता रोड से दबोच लिया। वहीं, इस प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 05 जून 2026 को एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-126 में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि किसी विवाद को लेकर राकेश त्यागी, उसके पुत्रों तथा अन्य साथियों ने एकजुट होकर उसके ऊपर हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना सेक्टर-126 में मु0अ0सं0 87/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सेक्टर-126 पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की। इसी क्रम में 13 जून 2026 को पुलिस ने स्थानीय खुफिया तंत्र की मदद से मामले में वांछित चल रहे आरोपी अंशुल पुत्र राजबिहारी को ग्राम गढ़ी शाहपुर के सामने पुश्ता रोड, सेक्टर-131 नोएडा से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंशुल (37 वर्ष) पुत्र राजबिहारी निवासी ग्राम कस्तूआ, थाना करेली, जनपद पीलीभीत के रूप में हुई है। वर्तमान में वह नत्थू कॉलोनी, बरौला, थाना सेक्टर-49, गौतमबुद्धनगर में रह रहा था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अन्य नामजद और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पंजीकृत मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की दिशा में कमिश्नरेट पुलिस पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत वांछित एवं फरार आरोपियों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।।