मंगलवार, 16 जून 2026

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट, एसीपी-1 प्रवीण कुमार ने सेक्टर-39 क्षेत्र में किया पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट, एसीपी-1 प्रवीण कुमार ने सेक्टर-39 क्षेत्र में किया पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की ओर से शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार फुट पेट्रोलिंग और सघन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन तथा डीसीपी/एडीसीपी नोएडा के पर्यवेक्षण में एसीपी-1 नोएडा श्री प्रवीण कुमार ने पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

फुट पेट्रोलिंग के दौरान एसीपी-1 ने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण करते हुए पुलिस की मौजूदगी को प्रभावी बनाया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए तथा संदिग्ध प्रतीत होने वाले वाहनों की बैरिकेडिंग लगाकर सघन जांच की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की संभावना को समय रहते रोका जा सके।

इस दौरान यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। एसीपी प्रवीण कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों पर यातायात सुचारु बनाए रखा जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कराना केवल व्यवस्था बनाए रखने के लिए ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।

एसीपी-1 ने क्षेत्र में तैनात सभी पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस की सक्रिय उपस्थिति से अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास का वातावरण कायम रहता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा जताई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कमिश्नरेट क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आगे भी इस प्रकार के फुट पेट्रोलिंग अभियान, वाहन चेकिंग और जनसंपर्क कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे, ताकि नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके और कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखा जा सके।।